Home Sports पड़ोसी की नई चाल, BCCI सचिव को भेजा पाकिस्तान आने का न्योता

पड़ोसी की नई चाल, BCCI सचिव को भेजा पाकिस्तान आने का न्योता

0
पड़ोसी की नई चाल, BCCI सचिव को भेजा पाकिस्तान आने का न्योता

[ad_1]

लाहौर. भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ता कैसा यह यह पूरी दुनिया जानती है. पडोसी देश की तरफ से क्रिकेट के रिश्ते बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. इस सिलसिले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने एशिया कप के ओपनिंग में आने का न्योता भेजा है. बीसीसीआई के पाकिस्तान टीम ना भेजने की वजह से ही उसके हाथ के एशिया कप के 9 मुकाबले निकल गए. अब श्रीलंका के साथ वह टूर्नामेंट होस्ट करने पर मजबूर है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एवं एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष जय शाह को 30 अगस्त को मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के उद्घाटन मैच में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है.

पीसीबी ने कहा कि शाह के अलावा उसने एशियाई क्रिकेट परिषद से जुड़े कई और बोर्ड  प्रमुखों को भी उद्घाटन मैच के लिए आमंत्रित किया है. पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि शाह को निमंत्रण भेजा गया है लेकिन उनके पाकिस्तान आने की संभावना काफी कम है. सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी के अध्यक्ष जाका अशरफ ने आईसीसी की बैठक के दौरान डरबन में जय शाह को मौखिक रूप से निमंत्रण दिया था. बोर्ड ने अब औपचारिक निमंत्रण भेजा है.’’

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक शाह ने पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, लेकिन बीसीसीआई सचिव ने इस दावे का खंडन किया था. भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा संबंधों से वाकिफ सूत्र ने कहा कि पीसीबी शाह को निमंत्रण देकर यह दिखाना चाहता है कि वह खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ता है. एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका के स्थलों पर आयोजित किया जाएगा.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here