[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली एशिया कप की तैयारी में जुटे हैं.
विराट ने टीम इंडिया में 15 साल पूरे किए.
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के उन बल्लेबाजों में से एक हैं जिनके फैंस अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं. विराट ने 18 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे किए (15 Years of Virat Kohli). उन्होंने इस सफर को जीरो से शुरू किया था और आज दुनिया के टॉप बैटर्स में से एक हैं. उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिन्हें तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है. गहराई से देखा जाए तो कई मामलों में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से भी 1 कदम आगे नजर आते हैं.
क्या कभी किसी ने सोचा है कि यदि विराट कोहली को रोज कॉल करने का मौका मिले तो उनसे क्या बोलेंगे? इएसपीएन क्रिकइंफो ने लोगों को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह सोचने पर मजबूर किया. पोस्ट में क्रिकइंफो द्वारा सवाल किया गया कि ‘यदि आपको आज विराट कोहली को कॉल करने का मौका मिले तो आप उनसे क्या कहेंगे.’ इसपर अश्विन ने भी अपना जवाब फैंस के बीच रख दिया. अश्विन ने लिखा, ‘इससे दोगुना करो विराट’. कोहली मौजूदा प्लेयर्स में टॉप पर नजर आते हैं. लेकिन अश्विन, विराट को इससे दोगुना करने की दुआ कर रहे हैं.
विराट का मिशन वर्ल्ड कप
विराट कोहली के कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई बड़ी जीत दर्ज कीं. वहीं, कोहली ने भी कई बार अपने दम पर देश का परचम लहराया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पेश किया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के परखच्चे उड़ा दिए और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचा दिया था. लेकिन जब सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से हार मिली तो मानों विराट और उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ गिर गया हो. रन मशीन का सबसे बड़ा मिशन इस बार टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाना है. बेशक, विराट एशिया कप और वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों के काल बनकर सामने आएंगे.
2023 विराट कोहली के लिए अभी तक शानदार रहा है. बात चाहे वनडे, टी20 या फिर टेस्ट क्रिकेट की हो, विराट के बल्ले से खूब रन बरसे हैं. उन्होंने इस साल वनडे में शतकों की झड़ी लगाई. इतना ही नहीं, उन्होंने विदेशी सरजमीं पर भी शतकों के सूखे को विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खत्म कर दिया था. अब विराट 31 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप की तैयारी में जुट चुके हैं.
.
Tags: R ashwin, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : August 18, 2023, 18:35 IST
[ad_2]
Source link