Home Sports 2 आयरिश खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया की नाक में दम, हार्दिक से खास नाता

2 आयरिश खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया की नाक में दम, हार्दिक से खास नाता

0
2 आयरिश खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया की नाक में दम, हार्दिक से खास नाता

[ad_1]

हाइलाइट्स

आयरलैंड के 2 खिलाड़ी भारत के लिए खतरा बन सकते हैं
एक आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेला था

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया नई चुनौती के लिए आयरलैंड पहुंचीं हैं. शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज का आगाज होगा. भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में इस सीरीज में खेलने उतरेगी. लेकिन, बुमराह की अगुआई में आई युवा टीम के लिए आयरलैंड को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा.

आयरलैंड की टीम 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के बाद भारत के खिलाफ उतरने जा रही. उसके 2 युवा खिलाड़ी टीम इंडिया की नाक में दम कर सकते हैं और दोनों का हार्दिक पंड्या से खास कनेक्शन है. कौन हैं वो दो खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं.

इसमें से एक खिलाड़ी हैं 23 साल के ऑलराउंडर हैरी टेक्टर. वो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं. वो 100 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और उन्हें आयरिश क्रिकेट का भविष्य माना जाता है. पिछली बार जब टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर आई थी, तब हैरी ने बल्ले से अपना दम दिखाया था और भारत के खिलाफ दोनों मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी. एक मैच में हैरी ने नाबाद 64 रन ठोके थे. इस साल जून में वो आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ भी चुने गए थे. वो ये सम्मान पाने वाले पहले आय़रिश खिलाड़ी बने थे.

टेक्टर को हार्दिक ने बैट गिफ्ट किया था
बता दें कि पिछले दौरे पर टीम इंडिया की आयरलैंड से टक्कर हार्दिक पंड्या की अगुआई में हुई थी. तब हार्दिक ने हैरी को बल्ला गिफ्ट किया था, इशके बाद से उनके बल्ले से रन बरस रहे हैं. हैरी ने अबतक 62 टी20 में 1029 रन बनाए हैं. वो 3 अर्धशतक ठोक चुके हैं. हैरी ने वनडे में भी 4 शतक ठोके हैं. ऐसे में वो भारत के लिए खतरा साबित हो सकते.

IND vs IRE: नए कप्तान की दोहरी अग्निपरीक्षा, दांव पर टीम इंडिया का ‘भविष्य’, क्या बरकरार रहेगा जीत का सिलसिला?

जोश आईपीएल खेलने वाले पहले आय़रिश खिलाड़ी
टी20 सीरीज में भारत के लिए खतरा बनने वाले दूसरे प्लेयर हैं जोशुआ लिटिल. 23 साल के जोशुआ भी भारत के खिलाफ 2 टी20 खेल चुके हैं. वो इस साल हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की तरफ से आईपीएल 2023 में खेले थे. वो आईपीएल खेलने वाले आयरलैंड के पहले क्रिकेटर हैं. गुजरात टाइटंस के लिए जोश ने 10 मैच में 7 विकेट लिए थे. पिछले साल जब टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर आई थी तब लिटिल ने 2 मैच में 3 विकेट लिए थे. जोश लिटिल ने 58 टी20 में 68 विकेट लिए हैं. वो 2 बार 4 विकेट ले चुके हैं.

Tags: Hardik Pandya, India vs Ireland, Jasprit Bumrah, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here