Home Breaking News Bihar News : पटना पुलिस पर बरसने लगे ईंट-पत्थर; अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंचे पांच पुलिसकर्मी घायल

Bihar News : पटना पुलिस पर बरसने लगे ईंट-पत्थर; अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंचे पांच पुलिसकर्मी घायल

0
Bihar News : पटना पुलिस पर बरसने लगे ईंट-पत्थर; अभियुक्त को  गिरफ्तार करने पहुंचे पांच पुलिसकर्मी घायल

[ad_1]

Roadblocks on Bihar Police in Patna to release arrested accused, many policemen injured, 7 arrested in danapur

पुलिस पर पथराव किया गया और रॉड से भी हमला किया गया। ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना पुलिस पर दानापुर में हमला हुआ है। इसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। इनका इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 3 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को दानापुर की पुलिस नया टोला में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में अभियुक्त शंभू राय, पारस राय और उसके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की सुबह छापेमारी करने नया टोला इलाके में गई थी। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया।

पुलिस टीम पर ईंट और पत्थर बरसाने लगे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभियुक्तों के परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट और पत्थर बरसाने लगे। इस हमले में महिला पुलिस समेत 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थानेदार ने और उनकी टीम ने हमला में शामिल 4 पुरुष समेत 3 महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया। न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पारस राय समेत 7 लोगों को गिरफ्तार

दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मारपीट के मामले में कांड संख्या 1059 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम नया टोला इलाके में गई थी। जिसमें शंभू राय, पारस राय समेत छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। पारस राय समेत 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ कर थाने लाया जा रहा था। तभी घर की महिलाएं और स्थानीय लोगों ने रोड़े बाजी और पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी महिला समेत 5 पुलिस कर्मी घायल हो गये। सभी पकड़े गये सभी आरोपियो को छुड़ा ले गये। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस की अन्य टीम ने मौके पर जाकर पारस राय समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 3 महिला भी शामिल हैं। सभी आरोपितों पर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा रहा है। वहीं घायल पुलिस कर्मियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here