[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड के बीच आज 18 अगस्त को पहला टी20 मैच आयरलैंड के डबलिन शहर में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों मे होगी. भारत ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को 2-0 से जीता था. भारतीय टीम एक बार फिर वही कारनामा दोहराना चाहेगी. हालांकि, इस दौरान टीम इंडिया को एक आयरिश प्लेयर से सावधान रहने की भी जरूरत होगी.
दरअसल हम बात कर रहे आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी के बारे में. बालबर्नी आयरलैंड के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में से एक हैं. पिछली साल टी20 सीरीज के दूसरे मैच में बालबर्नी ने कई हद तक टीम इंडिया से मैच छीन लिया था. लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को जीत दिलाई. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. दीपक हुुडा के शतक और संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने 225 रन बनाए थे.
आयरलैंड की ओर से चेज करने के लिए एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग उतरे. पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंदों में 40 और बालबर्नी ने 37 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी. बलबिरनी ने अपने 60 रनों की पारी में 7 छक्के ओर 3 चौके लगाए थे. 3 छक्के उन्होंने अकेले हर्षल पटेल को मारे थे. हालांकि, आयरलैंड के लिए उन्होंने उस मैच में शानदार बैटिंग की थी. वह 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना विकेट दे बैठे थे. युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों उन्हें कैच आउट कराया था.
INDvsIRE: भारत बनाम आयरलैंड के टी20 मुकाबले कैसे देख सकेंगे लाइव, जानें किस चैनल पर होगा प्रसारण?
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा,
.
Tags: Andrew Balbirnie, India vs Ireland, Team india
FIRST PUBLISHED : August 18, 2023, 09:26 IST
[ad_2]
Source link