[ad_1]
Kim Jong Un North Korea: हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था पर क्या आप जानते हैं कई देश हमारे साथ स्वतंत्रता दिवस (Independence day) सेलिब्रेट करते हैं. रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, नॉर्थ कोरिया, साउथ कोरिया, लिकटेंस्टाइन और बहरीन को भी 15 अगस्त को ही आजादी मिली थी. इन देशों में एक देश ऐसा भी है जिसके लोगों की हालत बद से बदतर है. जनता आजादी के 78 सालों बाद भी खून के आंसू रो रही है. खुलकर जीने की आजादी नहीं है और नियम तोड़ने या रोटी मांगने पर सीधे गोली मिलती है जो लोगों को मौत की नींद सुला देती है.
अजब देश की गजब कहानी
संवैधानिक देश में लोगों के अधिकार कानून द्वारा सुरक्षित और संस्थाओं द्वारा संरक्षित होते हैं. उदाहरण के लिए भारत में आप अपनी मर्जी से जो चाहें वो कर सकते हैं. यहां पहनावा, पूजापाठ की पद्धति, खान-पान, आपकी पसंद-नापसंद हर बात का सम्मान होता है. लेकिन अब जिस देश के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो आजाद तो 15 अगस्त को ही हुआ था लेकिन उसके लोग आज भी एक तानाशाह फैमिली के गुलाम हैं. यहां बात उत्तर कोरिया की जिसके सर्वोच्च नेता की सनक की वजह से लोग आजादी के 78 साल बाद भी खून के आंसू रो रहे हैं. नॉर्थ कोरिया को जापान की गुलामी से 15 अगस्त 1945 को आजादी मिली थी. लेकिन आज की डेट में भी यहां के लोग मौत के साये में जीते हैं. सोशल मीडिया पर इस सीक्रेट देश की कई ऐसी तस्वीरें मौजूद है, जो बेहद सावधानी और गोपनीय तरीके से खींची गई, तब जाकर इस देश की असलियत दुनिया के सामने आ सकी.
ऐसा किया तो मौत पक्की!
नॉर्थ कोरिया में मीडिया और सोशल मीडिया पर सेंसर है. देश की सरकार के खिलाफ कुछ भी लिखना या दिखाना अघोषित रूप से गैरकानूनी है. ऐसे में नियम तोड़ने पर बिना ट्रायल सीधे मौत की सजा दे दी जाती है. यही वजह है कि कोरोना महामारी के दौर में भी नॉर्थ कोरिया के एक्टिव मरीजों के आंकड़े और मृतकों का सटीक आंकड़ा आज की डेट में भी नहीं मिल पाया है.
1.नॉर्थ कोरिया के लोग खाने की कमी से जूझ रहे हैं. कहा जाता है हजारों लोग भूखे पेट सोने या फिर घास तक को को मजबूर हैं. इसलिए ऐसी तस्वीरें खींचना या शेयर करना मना है.
2. नॉर्थ कोरिया में आर्मी वालों की तस्वीर लेना मना है. ऐसा करने पर पुलिस नहीं कोई फौजी ही फौरन गोली चलाकर मौत के घाट उतार सकता है. 3. नॉर्थ कोरिया में आप क्या पहन रहे हैं और कैसे पहन रहे हैं, ये चीज बहुत मायने रखती है. आपके देखकर लगना नहीं चाहिए कि आप गरीब हैं. पेट भले ही खाली हो लेकिन दिखावे के लिए आपको एकदम खुशहाल और अमीर दिखना है. यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए हेयर स्टाइल तक निर्धारित हो चुकी हैं. इनसे इतर बाल कटवाना या काटना दोनों जुर्म था, जिसकी बेहद कड़ी सजा थी. 4. नॉर्थ कोरिया में डेवलपमेंट की तस्वीरें दिखाना मना है. 5.रिलैक्स करते सिपाहियों की तस्वीर लेना मना है.
नॉर्थ कोरिया के लोग हमेशा किम जोंग उन की खुफिया आंख (जासूसों) के साये में डर-डर कर जीने को मजबूर हैं. लोग पड़ोसी और खुशहाल देश दक्षिण कोरिया में बसना चाहते हैं. कई जगह सीमा भी सटी हुई है. लोग चाहें तो चंद मिनटों में उस पार जा सकते हैं. लेकिन वहां साउथ कोरिया जाने पर अघोषित मनाही है. वीजा नहीं मिलता है. चोरी छिपे जाने की कोशिश की तो बॉर्डर पर गोली मार दिए जाने का खतरा है. इसलिए यहां के लोग आज भी किसी गुलाम की तरह जिंदगी जी रहे हैं. यही वजह है कि पड़ोसी दक्षिण कोरिया के लोग इस बात का शुक्र मनाते हैं कि वहां विकास और तरक्की है क्योंकि नॉर्थ कोरिया के हालातों में जिंदगी जीना आसान नहीं होता है.
.
[ad_2]
Source link