Home Breaking News Y20 Summit Live: काशी में वाई20 सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा- ‘आज का युवा कल का निर्माता है’

Y20 Summit Live: काशी में वाई20 सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा- ‘आज का युवा कल का निर्माता है’

0
Y20 Summit Live: काशी में वाई20 सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा- ‘आज का युवा कल का निर्माता है’

[ad_1]

10:34 AM, 18-Aug-2023

वाई20 सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज का युवा केवल युवा नहीं बल्कि आज का नेता है और कल का निर्माता है।  y20 समिट में जो भी चर्चाएं होंगी वह दुनिया के सामने युवाओं को उनकी सकारात्मक ऊर्जा के साथ जोड़ते हुए उनके प्रतिभा का अवसर प्रदान करेगी। युवा शक्ति की प्रतिभा का सम्मान करते हुए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। y20 का आयोजन देश ही नहीं दुनिया भर के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा का संदेश देगा।

10:08 AM, 18-Aug-2023


वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
– फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत के पास है। यह युवा शक्ति ही हमारी राष्ट्र शक्ति है। युवा शक्ति ही भारत को दुनिया के सबसे पहले तीन देशों में लाकर खड़ा कर देगी। इसका मुझे पूरा विश्वास है।

09:42 AM, 18-Aug-2023


Y20 Summit Live: काशी में सीएम योगी ने किया वाई20 सम्मेलन का उद्घाटन
– फोटो : अमर उजाला

वाई20 सम्मेलन में प्रतिभागियों को काशी के घाटों और मंदिर पर बना दो मिनट का शॉर्ट वीडियो दिखाया गया। जिसमें काशी के घाटों की सुंदरता और बनारस के मंदिरों की भव्यता दिखाई गई। 

09:21 AM, 18-Aug-2023

Y20 Summit Live: काशी में वाई20 सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा- ‘आज का युवा कल का निर्माता है’

वाराणसी में वाई20 सम्मेलन का आगाज हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17-20 अगस्त तक होने वाले चार दिवसीय आयोजन का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उद्घाटन किया। उनके साथ  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में जी20 देशों के युवाओं से सीएम योगी रू-ब-रू होंगे। 

क्या है वाई20 समिट? 

निदेशक ने पंकज कुमार ने बताया कि वाई20 भी जी20 के आधिकारिक सहभागिता समूहों में से एक है। इसमें जी20 देशों के 600 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। लोकतंत्र और शासन में युवाओं की भूमिका विषय पर विमर्श होगा। जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन दुनिया भर से आए प्रतिभागियों को सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगा। युवाओं के लिए विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से कराए जा रहे सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here