Home World अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पहली बहस से नदारद रह सकते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पहली बहस से नदारद रह सकते हैं ट्रंप

0
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पहली बहस से नदारद रह सकते हैं ट्रंप

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने है, उससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप चुनाव नतीजे पलटने के मामले में फुलटन काउंटी जेल में अगले हफ्ते आत्मसमर्पण कर सकते हैं। आपको बता दें 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जॉर्जिया के चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिश में डोनाल्ड ट्रंप और 18 अन्य आरोपियों पर आरोप तय किए गए और ट्रंप समेत सभी आरोपियों को 25 अगस्त तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। जबकि बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव की पहली डिबेट होनी हैं।

आपको बता दें रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप को प्रमुख प्रत्याशी माना जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही है कि 25 अगस्त आत्मसमर्पण के चलते ट्रंप इस डिबेट से नदारद रहें। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि ट्रंप डिबेट में शामिल होने के बजाय एक ऑनलाइन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं है। रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के अलावा रोन देसांतिस, डग बर्गमैन, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, निक्की हेले और साउथ कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट, विवेक रामास्वामी और न्यूजर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि ट्रंप चार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं और इन मामलों में उन पर कुल 91 आरोप लगे हैं। जॉर्जिया मामले में ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी को फोन करके चुनाव नतीजे पलटने के लिए पर्याप्त वोट ढूंढने का निर्देश दिया था लेकिन चुनाव अधिकारी ने ऐसा करने से मना कर दिया था।

ट्रंप और उनके 18 सहयोगियों पर जॉर्जिया के रैकेटियरिंग इंफ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन एक्ट (रिको) के कथित उल्लंघन का आरोपी बनाया गया है। दोषी पाए जाने पर ट्रंप और उनके सहयोगियों को 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

Created On : &nbsp 19 Aug 2023 5:41 AM GMT

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here