Home Sports एशिया कप से पहले ये क्या? आग पर चलकर खुद को ट्रेन कर रहा बांग्लादेशी ओपनर, सामने आया वीडियो

एशिया कप से पहले ये क्या? आग पर चलकर खुद को ट्रेन कर रहा बांग्लादेशी ओपनर, सामने आया वीडियो

0
एशिया कप से पहले ये क्या? आग पर चलकर खुद को ट्रेन कर रहा बांग्लादेशी ओपनर, सामने आया वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है. पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. सभी टीमें इसकी तैयारी में भी लग गई है. ज्यादातर खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट्स से पहले बैटिंग या अपनी गेंदबाजी पर काम करते हैं. कई प्लेयर्स खुद की फिटनेस के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन एशिया कप से पहले एक बांग्लादेशी क्रिकेटर ने ऐसा कुछ किया है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल वह आग पर चलते हुए नजर आ रहे हैं.

बांग्ला टाइगर्स टीम के सोशल मीडिया मैनेजर ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें बांग्लादेश के ओपनर नईम शेख आग पर चलते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथ माइंड ट्रेनर भी मौजूद है. जो उन्हें इसके लिए गाइड कर रहा है. एशिया कप नजदीक ऐसे में नईम शेख की इस तरह की ट्रेनिंग समझ से परेह है.

बता दें कि नईम को एशिया कप के लिए स्क्वॉड में जगह दी गई है. वह शाकिब अल हसन के नेतृत्व में खेलते नजर आएंगे. नईम ने अब तक बांग्लादेश के लिए 4 वनडे, 1 टेस्ट और 35 टी20 मैचों में क्रमश: 10, 24, 815 रन बनाए हैं. बता दें कि बांग्लादेश की टीम अब तक के इतिहास में एक बार भी एशिया कप  का खिताब नहीं जीत सकी है.

‘विराट को WC के बाद संन्यास ले लेना चाहिए’ शोएब अख्तर के बयान से मची खलबली, सौरव गांगुली ने की बोलती बंद

बांग्लादेश का पहला मुकाबला श्रीलंका से है. यह मैच 31 अगस्त को पल्लेकल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रीड मॉडल के अनुसार किया जा रहा है. इसके कुछ मैच पाकिस्तान में और कुछ श्रीलंका में खेले जाएंगे. हालांकि, होस्टिंग राइट्स पाकिस्तान के ही पास है.

एशिया कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास,  मोहम्मद नईम, तंजिद तमीम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन

Tags: Asia cup, Bangladesh Cricketer



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here