[ad_1]
हाइलाइट्स
यशस्वी-ऋतुराज की गलती देख फैंस की रुकी सांसे
फिर आयरिश फील्डर ने कुछ यूं दी राहत
नई दिल्ली. आयरलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम और मेजबान टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को द विलेज में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम डकवर्थ-लुईस मेथड के तहत दो रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब सभी भारतीय फैंस की सांसे एक पल के लिए रुक गई.
आयरिश टीम द्वारा दिए गए 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ ऋतुराज गायकवाड़ मैदान में आए. दोनों बल्लेबाज सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया.
— No-No-Crix (@Hanji_CricDekho) August 18, 2023
दरअसल, आयरलैंड के लिए दूसरा ओवर जोशुआ लिटिल डाल रहे थे. इस ओवर की तीसरी गेंद यशस्वी जायसवाल के थाई पैड से टकराई और वह रन के लिए नॉन स्ट्राइक एंड की तरफ पहुंच गए. इस बीच गायकवाड़ ने जब गेंद को फील्डर के हाथ में देखा तो वह वापिस अपने क्रीज में लौटे गए.
स्थिति ये रही कि कुछ पल के लिए दोनों खिलाड़ी एक ही छोर पर खड़े रहे. यहां विपक्षी टीम के पास यशस्वी को रन आउट करने का शानदार मौका था, लेकिन गलत थ्रो की वजह से वह चूक गए. फील्डर से गेंद छूटने के बाद ऋतुराज ने मैदान में तेजी दिखाई और स्ट्राइक एंड पर भागते हुए रन को पूरा कर लिया.
बात करें पहले टी20 मुकाबले में यशस्वी और ऋतुराज के प्रदर्शन के बारे में तो यशस्वी पारी का आगाज करते हुए जहां 23 गेंद में तीन चौके एवं एक छक्का की मदद से 24 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं ऋतुराज ने 16 गेंद में एक चौका एवं एक छक्का की मदद से नाबाद 19 रन का योगदान दिया.
मैच के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी के लिए भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने ब्लू टीम के लिए पहले टी20 मुकाबले में कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 6.00 की इकोनॉमी से 24 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए. बुमराह के शिकार एंड्रयू बालबर्नी और विकेटकीपर लोर्कन टकर बने.
.
Tags: India vs Ireland, Ruturaj gaikwad, Team india, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : August 19, 2023, 18:31 IST
[ad_2]
Source link