Home Sports Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, एशिया कप से पहले सामने आई ये बुरी खबर!

Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, एशिया कप से पहले सामने आई ये बुरी खबर!

0
Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, एशिया कप से पहले सामने आई ये बुरी खबर!

[ad_1]

India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होगी. ये टूर्नामेंट पाकिस्‍तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल (Hybrid Model) पर खेला जाएगा. ऐसे में पाकिस्तान 4 मैचों की मेजबानी करेगा और बाकी 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीम एक बार फिर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच 2 सितंबर को मैच खेला जाना है. लेकिन इस मैच से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है.

भारत-पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) की तैयारियों को देखते हुए ये टूर्नामेंट सभी टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है. शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज में खेला जाना वाला मैच 2 सितंबर को होगा. इस मैच की मेजबानी श्रीलंका के कैंडी शहर को मिली है. लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. Accuweather के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान वाले मैच के दिन बारिश की संभावना 40% है. वहीं मैच के एक दिन पहले भी बारिश की संभावना 51% है.

इन 6 टीमों के बीच खेला जाएगा एशिया कप

इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. लीग स्टेज, सुपर-4 और फाइनल मिलकर कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे. एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें उतर रही हैं. भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीमें एक ग्रुप में रखी गईं हैं, वहीं दूसरे ग्रुप में गत चैंपियन श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश है.

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी.

एशिया कप का पूरा शेड्यूल:

पाकिस्तान बनाम नेपाल- 30 अगस्त
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका- 31 अगस्त
भारत बनाम पाकिस्तान- 2 सितंबर
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- 3 सितंबर
भारत बनाम नेपाल- 4 सितंबर
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान- 5 सितंबर

सुपर-4 के मुकाबले-

ए1 बनाम बी2- 6 सितंबर
बी1 बनाम बी2- 9 सितंबर
ए1 बनाम ए2- 10 सितंबर
ए2 बनाम बी1- 12 सितंबर
ए1 बनाम बी1- 14 सितंबर
ए2 बनाम बी2- 15 सितंबर
फाइनल- 17 सितंबर

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here