Home Breaking News CWC: कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का एलान, सचिन पायलट का भी नाम, G-23 गुट के इन नेताओं को भी मिली जगह

CWC: कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का एलान, सचिन पायलट का भी नाम, G-23 गुट के इन नेताओं को भी मिली जगह

0
CWC: कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का एलान, सचिन पायलट का भी नाम, G-23 गुट के इन नेताओं को भी मिली जगह

[ad_1]

congress working committee announced mallikarjun kharge check names cwc

कांग्रेस कार्य समिति का एलान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। कांग्रेस  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। 

इन नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में तारिक अनवर, मुकुल वासनिक के अलावा जी-23 गुट के आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। इनके अलावा अजय माकन, अशोकराव चव्हाण, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को भी जगह दी गई है। 

समिति में नहीं हुए ज्यादा बदलाव 

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेनिन्नथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा, के राजू, मीनाक्षी नटराजन, सुदीप रॉय बर्मन समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इससे पहले तक संचालित कमेटी के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था। अब जो कांग्रेस कार्य समिति का एलान किया गया है, उसमें भी पूर्व की समिति के मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here