[ad_1]
इस हफ्ते देश की आजादी का जश्न और लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का भाषण खबरों में रहा, वहीं कुछ राज्यों में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची को लेकर भी खूब चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से साफ कहा कि अगले साल भी झंडारोहण वहीं करेंगे। उस पर सियासत हो रही है और पूछा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से जो कहा, क्या वह उनका विश्वास है या अति आत्मविश्वास?
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपने कुछ उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 21 और मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान हो चुका है। इन्हीं मुद्दों पर ‘खबरों के खिलाड़ी’ के विश्लेषकों ने अपने विचार रखे।
‘खबरों के खिलाड़ी’ की इस कड़ी में आज हमारे साथ चर्चा के लिए मौजूद रहे वरिष्ठ विश्लेषक विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, हर्षवर्धन त्रिपाठी, बिलाल सब्जवारी, संजय राणा और गुंजा कपूर। इस दिलचस्प राजनीतिक चर्चा को अमर उजाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शनिवार रात नौ बजे लाइव देखा जा सकेगा। आइए पढ़ते हैं इनकी चर्चा के कुछ प्रमुख अंश…
[ad_2]
Source link