Home Breaking News Leh: ‘दुख की घड़ी में पूरा देश जवानों के परिजनों के साथ’; लेह में हादसे पर गृहमंत्री- रक्षामंत्री ने जताया दुख

Leh: ‘दुख की घड़ी में पूरा देश जवानों के परिजनों के साथ’; लेह में हादसे पर गृहमंत्री- रक्षामंत्री ने जताया दुख

0
Leh: ‘दुख की घड़ी में पूरा देश जवानों के परिजनों के साथ’; लेह में हादसे पर गृहमंत्री- रक्षामंत्री ने जताया दुख

[ad_1]

Home Minister shah and Defense Minister rajnath expressed grief on in accident of army soldiers in Leh updats

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लद्दाख के लेह जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। वहां सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सेना के नौ सैनिक शहीद हो गए हैं। हादसे पर देश के रक्षामंत्री और गृहमंत्री समेत तमाम लोगों ने दुख जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख हादसे पर शोक प्रकट करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।

 गृहमंत्री शाह ने जताया दुख

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि लद्दाख में हुए सड़क दुर्घटना की खबर से बहुत दुखी हूं। इस हादसे में हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया। दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मेरी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री ने हादसे पर जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here