Home Breaking News World Photography Day 2023: 50MP कैमरा वाले टॉप-5 स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार रु. से कम

World Photography Day 2023: 50MP कैमरा वाले टॉप-5 स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार रु. से कम

0
World Photography Day 2023: 50MP कैमरा वाले टॉप-5 स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार रु. से कम

[ad_1]


आज यानी 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) है। इसकी शुरुआत 19 अगस्त 1839 को हुई थी जिसकी घोषणा फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज ने की थी, उसके बाद से हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अब फोटोग्राफी का दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। आज जिसके पास स्मार्टफोन है वह एक फोटोग्राफर है। स्मार्टफोन के कैमरे आजकल डीएसएलआर कैमरे को टक्कर दे रहे हैं। आज के इस खास दिन के मौके पर हम आपको पांच ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इन फोन की कीमतें 15 हजार रुपये से कम हैं। इनमें से कुछ फोन में 5जी का भी सपोर्ट मिलेगा। आइए जानते हैं…



Moto G14

Moto G14 के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिनमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Moto G14 के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी और 20 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।


Redmi 12 5G

Redmi 12 5G की कीमत 10,999 रुपये है। स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है। इसके साथ ग्लास बॉडी मिलती है और मेटल फ्रेम मिलता है। रेडमी 12 5जी में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।


Samsung Galaxy M14 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में यह भी एक एंट्री लेवल 5G फोन है। Samsung Galaxy M14 5G की शुरुआती कीमत 14,480 रुपये है। इसमें 6.6 इंच की 90Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। सैमसंग के इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।


Realme Narzo 50 5G

realme narzo 50 5G में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। Realme Narzo 50 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here