[ad_1]
हाइलाइट्स
आयरलैंड दौरे के शुरूआती दोनों मुकाबले में फ्लॉप हुए तिलक वर्मा
पहले 0 और अब 1 रन पर हुए आउट
नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को द विलेज में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा से लोगों को काफी उम्मीद थी, लेकिन वह इस मुकाबले में भी बिना कुछ खास करिश्मा दिखाए सस्ते में पवेलियन चलते बने हैं. 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल दो गेंदों का सामना किया. इस बीच 50 की स्ट्राइक रेट से महज एक रन बनाकर बैरी मैकार्थी का शिकार बने. मैकार्थी ने वर्मा को जॉर्ज डॉकरेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
पहले वनडे में भी फ्लॉप रहे थे तिलक:
इससे पहले तिलक वर्मा का बल्ला पहले टी20 मुकाबले में भी बिल्कुल शांत गुजरा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे थे. इस बीच वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. पहले टी20 मुकाबले में वर्मा को क्रेग यंग ने विकेटकीपर लोर्कन टकर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
यह भी पढ़ें- बहुत याराना है शादाब और हसन की यारी, फैंस ने अली के इंलिश की ली फिरकी तो खान ने ऐसे बंद कर दी बोलती
शुरूआती झटकों से उबरा भारत:
दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी. टीम को पहला झटका 3.4 ओवर में यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा. युवा जायसवाल 11 गेंद में 18 रन बनाकर यंग का शिकार बने. टीम अभी इस बड़े झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए वर्मा भी 34 रन के कुल योग पर चलते बने.
हालांकि, वर्मा के बाद मैदान में आए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है. गायकवाड़ जहां 31 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं सैमसन 17 गेंद में 24 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. टीम का स्कोर 10.1 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 85 रन है.
.
Tags: India vs Ireland, Ireland, Team india
FIRST PUBLISHED : August 20, 2023, 20:42 IST
[ad_2]
Source link