Home Sports एशिया कप में कहर बरपाने से पहले, मोहम्मद सिराज का तूफानी लुक आया सामने

एशिया कप में कहर बरपाने से पहले, मोहम्मद सिराज का तूफानी लुक आया सामने

0
एशिया कप में कहर बरपाने से पहले, मोहम्मद सिराज का तूफानी लुक आया सामने

[ad_1]

हाइलाइट्स

सिराज का तूफानी लुक आया सामने
कई हसीनाओं का घायल होना तय

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अबतक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हो पाया है. लेकिन उम्मीद है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे. टीम चयन से पहले 29 वर्षीय तेज गेंदबाज की एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में वह नए हेयर कट में बेहद ही स्मार्ट नजर आ रहे हैं.

दरअसल, सिराज के इस तस्वीर को और कोई नहीं बल्कि प्रसिद्ध सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट आलिम हकीम (Aalim Hakim) ने शेयर किया है. आलिम पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड सितारों के हेयर स्टाइल को आकार देते हुए आ रहे हैं. सिराज से पहले उन्होंने हाल ही में ईशान किशन का भी बाल काटा था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें- भारत की एशिया कप के लिए ये है सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI, 2 खिलाड़ियों की चोट है चिंता, नहीं तो खिताब जीतने की नहीं थी कोई फिक्र

मोहम्मद सिराज ने हाल के दिनों में अपनी उम्दा गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए अचूक हथियार के रूप में देख रही है.

भारतीय तेज गेंदबाज ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अबतक कुल 53 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 71 पारियों में 113 सफलता हाथ लगी है. सिराज के नाम टेस्ट क्रिकेट की 39 पारियों में 30.24 की औसत से 59, वनडे की 24 पारियों में 20.74 की औसत से 43 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की आठ पारियों में 26.73 की औसत से 11 सफलता दर्ज है.

Tags: Aalim Hakim, Asia cup, Mohammed siraj, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here