Home Sports जूनियर महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, मेजबान जर्मनी से 1-3 से हारी 

जूनियर महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, मेजबान जर्मनी से 1-3 से हारी 

0
जूनियर महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, मेजबान जर्मनी से 1-3 से हारी 

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, डसेलडोर्फ। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ 2023 में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को मेजबान जर्मनी के हाथों 1-3 से हार के साथ की। युवा फॉरवर्ड मुमताज खान (60 मिनट) ने भारत के लिए एकमात्र गोल किया। जर्मनी की ओर से मैरी हैन ने नवें मिनट में, कैरोलिन सेडेल ने 37वें मिनट में और लेना केलर ने 58वें मिनट में एक-एक गोल दागे। जर्मनी ने मैच की मजबूत शुरुआत की। हैन मैरी ने मैच के नवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद, भारतीय टीम ने लगातार हमला बोला, लेकिन गोल नहीं कर सकी और पहला हाफ समाप्‍त होने पर जर्मनी 1-0 से आगे था।

भारत ने स्कोर बराबर करने के प्रयास में दूसरे हाफ में आक्रमण तेज कर दिया, लेकिन जर्मनी ने सेडेल कैरोलिन के फील्ड गोल से 37वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर जर्मनी 2-0 से आगे था। चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम एक सुव्यवस्थित योजना के साथ उतरी। टीम बराबरी करने के लिए प्रतिबद्ध रही और अपनी खेलने की शैली को जवाबी हमला करने की रणनीति में बदल दिया। हालाँकि, लीना केलर ने 58वें मिनट में एक और फील्ड गोल करके मैच को भारत की पहुंच से पूरी तरह दूर कर दिया। मुमताज खान ने 60वें मिनट में पेनाल्‍टी कॉर्नर को गोल में बदलकर हार का अंतर कम किया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 20 अगस्त को इंग्लैंड से होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 20 Aug 2023 3:54 AM GMT

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here