[ad_1]
हाइलाइट्स
UAE ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचा
17 साल का ऑलराउंडर यूएई की ऐतिहासिक जीत का हीरो है
नई दिल्ली. UAE की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में जीत के करीब पहुंचकर भले ही चूक गई थी लेकिन, दूसरे मैच को 7 विकेट से जीतकर मेजबान टीम ने इसकी कसर पूरी कर दी. ये किसी भी फॉर्मेट में यूएई की न्यूजीलैंड पर पहली जीत है. यूएई ने 143 रन के टारगेट को 26 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. यूएई की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो 17 साल के बाएं हाथ के स्पिनर अयान अफजल खान रहे. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. अयान का ये टी20 में बेस्ट प्रदर्शन है. उनके इसी प्रदर्शन की वजह से न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में महज 142 रन ही बना सकी. इसके बाद यूएई के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
अयान अफजल खान ने मिचेल सेंटनर (1) और विकेटकीपर डेन क्लीवर(0) को क्लीन बोल्ड किया. इसके साथ ही ओपनर चाड बोवेस(21) को विकेटकीपर आर्यांश शर्मा के हाथों स्टम्प आउट कराया. उन्होंने दो विकेट एक ही ओवर में लिए थे.
अयान का जन्म गोवा में हुआ है
बता दें कि अयान अफजल खान का जन्म गोवा में हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई को यादगार जीत दिलाने से पहले भी अयान एक और कारनामा कर चुके हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरकर ये उपलब्धि हासिल की थी. उस मैच के दौरान उनकी उम्र 16 साल 335 दिन थी. उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड तोड़ा था.
पिता भी क्लब क्रिकेटर रहे हैं
अयान अफजल खान 2007 में 2 साल की उम्र में यूएई शिफ्ट हो गए थे. उनके पिता अफजल बैंक की नौकरी के लिए यूएई शिफ्ट होने से पहले गोवा में क्लब क्रिकेट खेलते थे. उन्होंने ही अयान को क्रिकेट का ककहरा सिखाया था. अयान को 2011 में भारत के वनडे का विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेटर बनने की प्रेरणा मिली. उन्होंने 2012 में कोचिंग शुरू की थी और फिर ऐज ग्रुप क्रिकेट से यूएई की सीनियर टीम का सफर तय किया.
इरफान पठान जैसी बॉलिंग करना चाहते थे
अयान दाएं हाथ से लिखते हैं औऱ गेंद को थ्रो भी इसी हाथ से करते हैं लेकिन गेंदबाजी बाएं हाथ से करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पिता चाहते थे कि अयान इरफान पठान जैसी गेंदबाजी करें. हालांकि, उनकी लंबाई ज्यादा नहीं थी. इसलिए यूएई में कोच ने अयान को स्पिन गेंदबाज बनने की सलाह दी और रवींद्र जडेजा के काफी वीडियो दिखाए थे.
IND vs IRE 2nd T20: ‘बाहरी आफत’ से दूसरे टी20 का भी होगा मजा किरकिरा? जानें कैसा होगा पिच का मिजाज
अयान ने अबतक 10 टी20 में 8 विकेट लिए हैं. उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था. वहीं, नेपाल के खिलाफ पिछले साल नवंबर में पहला वनडे खेला था. वो 25 वनडे में 32 विकेट ले चुके हैं.
.
Tags: New Zealand, T20, Tim Southee, UAE
FIRST PUBLISHED : August 20, 2023, 07:28 IST
[ad_2]
Source link