Home Sports भारत की आयरलैंड में सीरीज जीत की हैट्रिक, कोहली के क्लब में बुमराह की एंट्री

भारत की आयरलैंड में सीरीज जीत की हैट्रिक, कोहली के क्लब में बुमराह की एंट्री

0
भारत की आयरलैंड में सीरीज जीत की हैट्रिक, कोहली के क्लब में बुमराह की एंट्री

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने 3 मैचों की सरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज जीत है

नई दिल्ली. जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में मेजबान आयरलैंड (IND vs IRE) को 33 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इसके साथ ही भारत ने आयरलैंड सीरीज जीत की हैट्रिक भी पूरी कर ली. इससे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टी20 सीरीज जीती थी. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी अब कोहली और पंड्या के क्लब में शामिल हो गए हैं.

भारत की ओर से रखे गए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन ही बना सकी. मेजबान टीम की ओर से ओपनर एंड्रयू बालबिर्नी ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए. भारत की ओर से बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने दो दो विकेट चटकाए. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड में 2018 में 2-0 से टी20 सीरीज जीती थी जबकि 2022 में हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज में बाजी मारी थी. अब जसप्रीत बुमराह ने टी20 में  पहली बार कप्तानी करते हुए सीरीज अपने नाम की है.

‘हुस्ने जाना की तारीफ मुमकिन नहीं…’ पाक पेसर ने साम्या पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी लेडी लव को बधाई

ODI World Cup: HCA ने लगातार मैचों के आयोजन को लेकर खड़े किए हाथ, BCCI की ओर से आया जवाब, क्या बोले राजीव शुक्ला?

भारत ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए
इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और रिंकू सिंह की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए. गायकवाड़ ने 43 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए जबकि संजू सैमसन ने 26 गेंद में 40 रन का योगदान दिया जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था. आईपीएल स्टार रिंकू सिंह ने 21 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 38 रन बनाए.

यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत की
भारतीय पारी का आगाज काफी आक्रामक रहा जब सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जोश लिटिल की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया. जायसवाल ने 11 गेंद में 18 रन बनाए. जायसवाल इस आक्रामक शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और क्रेग यंग ने उन्हें डीप में कुर्टिस कैम्फर के हाथों लपकवाया. तिलक वर्मा लगातार दूसरे मैच में नाकाम रहे और बैरी मैकार्थी की गेंद पर सीमारेखा के पास जॉर्ज डॉकरेल को कैच दे बैठे.

सैमसन और ऋतुराज ने तीसरे विकेट पर 71 रन जोड़े
भारत के 2 विकेट 35 रन पर गिर गए थे जिसके बाद सैमसन और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी करके भारत को 12वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन सोमवार को होना है और ऐसे में सैमसन ने शानदार पारी खेलकर अपना दावा भी पेश किया है. गायकवाड़ ने उनके सहयोगी की भूमिका निभाते हुए उन्हें अधिकतम स्ट्राइक दी. सैमसन ने 11वें ओवर में जोश लिटिल की धुनाई करते हुए 18 रन निकाले इसमें लगातार तीन चौके शामिल थे.

ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 में दूसरा अर्धशतक ठोका
वह लेग स्पिनर व्हाइट को कवर के ऊपर खेलने के प्रयास में चूके और गेंद उनके स्टम्प पर जा लगी. गायकवाड़ ने इस बीच व्हाइट की गेंद पर पुल शॉट खेलकर टी20 क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने व्हाइट को उसके सिर के ऊपर से छक्का लगाया. गायकवाड़ की पारी का अंत मैकार्थी की धीमी गेंद पर हुआ और मिडआफ में हैरी टेक्टर ने उनका कैच लपका. रिंकू और शिवम दुबे ने 19वें और 20वें ओवर में क्रमश: 22 और 20 रन निकाले.

Tags: India vs Ireland, Jasprit Bumrah, Rinku Singh, Ruturaj gaikwad, Sanju Samson, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here