[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है. पहली बार टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत में ही होगा. नवरात्रि को देखते हुए पहले ही वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बदलाव हो चुका है. हफ्ते भर बाद टिकट बिकने शुरू हो जाएंगे. इस बीच एक बार फिर वर्ल्ड कप के 2 मैचों की तारीख में बदलाव देखने को मिल सकता है. हैदराबाद क्रिकेट एसोशिएशन ने बीसीसीआई को एक लेटर लिखकर बदलाव करने की मांग की है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का कहना है कि न्यूजीलैंड और नीदरलैंड का मैच राजीव गांधी स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होना है. अगले ही दिन 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच होना है. ऐसे में हैदराबाद की पुलिस ने उनसे कहा है कि लगातार दो मैचों को देखते हुए कहा है कि हमारे लिए सेक्योरिटी प्रोवाइड करवाना आसान नहीं होगा. खास कर पाकिस्तान वाले मैच के लिए. एसोसिएशन ने बीसीसाआई को अपना इश्यू बता दिया है. देखना होगा कि बीसीसीआई इसपर अमल करती है या नहीं.
चोटिल होने के बाद पृथ्वी शॉ ने पोस्ट की इंस्टा स्टोरी, लिखा- लोग सिर्फ तभी हाथ बढ़ाते हैं जब हम…
इससे पहले 12 नवंबर को कोलकाता में होने वाले पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच की तारीख में भी बदलाव किया गया था. अब यह मैच 11 नवंबर को होगा. बंगाल पुलिस ने काली पूजा के कारण शेड्यूल में बदलाव करने के लिए कहा था. इसके अलावा भारत पाकिस्तान मैच की तारीख में भी बदलाव किया गया था.
जसप्रीत बुमराह की वापसी से बदला गेम, स्टार पर बड़ा खतरा! रोहित के बाद कौन बनेगा वनडे कप्तान?
25 अगस्त से शुरू हो सकती है बुकिंग
भारत में वर्ल्ड कप के सभी मैच होने हैं. ऐसे में टिकट्स को लेकर काफी मारामारी रहेगी. 15 अगस्त से इसके रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. बुकिंग 25 अगस्त से शुरू हो सकती है. विश्व कप मैचों का टिकट आप आईसीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक करा सकते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच का टिकट आप 3 सितंबर को खरीद सकेंगे.
.
Tags: BCCI, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 20, 2023, 09:33 IST
[ad_2]
Source link