Home Breaking News सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका अनन्या का दर्द, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि…

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका अनन्या का दर्द, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि…

0
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका अनन्या का दर्द, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि…

[ad_1]


अनन्या पांडे जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह छोटे शहर की लड़की के रोल में नजर आएंगी। यह 2019 में आई आयुष्मान की ही हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। अनन्या पांडे ने अब तक बड़े शहरों की महिलाओं वाले रोल ही अदा किए हैं। अब राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ‘ड्रीम गर्ल 2’ में वह पहली बार अलग तरह का किरदार अदा करेंगी। इसे लेकर हाल ही में अनन्या ने चुप्पी तोड़ी है।



गौतलब है कि अनन्या ने वर्ष 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू किया था। अब वह शानदार कंटेंट वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने पिछले चार वर्षों में खुद में आए बदलावों पर बात की। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली अपनी ट्रोलिंग पर भी दिल की बात साझा की है। बता दें कि अनन्या को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में हुई एक मीडिया बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह इस चीज से बतौर एक्टर और एक इंसान के रूप में प्रभावित होती हैं? इस पर अनन्या ने कहा, ‘बतौर एक्टर तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन एक इंसान के रूप में प्रभावित जरूर होती हूं। लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं।’





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here