Home Breaking News FIFA WC: 2023 महिला विश्व कप से पहले टूर्नामेंट में बस एक मैच जीता था स्पेन, अब चैंपियन बन दुनिया को चौंकाया

FIFA WC: 2023 महिला विश्व कप से पहले टूर्नामेंट में बस एक मैच जीता था स्पेन, अब चैंपियन बन दुनिया को चौंकाया

0
FIFA WC: 2023 महिला विश्व कप से पहले टूर्नामेंट में बस एक मैच जीता था स्पेन, अब चैंपियन बन दुनिया को चौंकाया

[ad_1]

Spain defeats England in FIFA Womens World Cup 2023 Final Highlights Records ESP vs ENG Football Match

स्पेन की महिला फुटबॉल टीम विश्व चैंपियन बन गई है
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


स्पेन ने महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट में दागा और टीम को चैंपियन बनने में मदद की। स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप चैंपियन बनी है। टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी और अपने पहले ही फाइनल में उसने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी। हालांकि, यह इंग्लैंड का भी पहला ही विश्व कप फाइनल था।

स्पेन की टीम महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इससे पहले अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। यह स्पेन का इस टूर्नामेंट में पहला मेडल है और वह भी गोल्ड। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्पेन ने इस महिला फीफा विश्व कप संस्करण से पहले इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ही जीता था। वहीं, इंग्लैंड की टीम का भी यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले  2015 में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था।  

इंग्लैंड और स्पेन की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। यह महिला फीफा विश्व कप में दो यूरोपीय टीमों के बीच तीसरा फाइनल रहा। 1995 के फाइनल में नॉर्वे ने जर्मनी को 2-0 से और 2003 के फाइनल में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। अब यूरोपीय देशों के बीच तीसरे फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया। स्पेन की महिला टीम ने फीफा विश्व कप खिताब के मामले में अपने ही देश के पुरुष टीम की बराबरी कर ली है। स्पेन की पुरुष टीम ने भी एक ही बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। उसने 2010 में ऐसा किया था। उसके 13 साल बाद महिला टीम भी अब चैंपियन बन गई है।

स्पेन ने महिला फीफा विश्व कप में अपने पिछले चारों मैच जीते हैं, जो कि इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है। उन्होंने इस संस्करण में सात मैचों में 18 गोल दागे हैं। स्पेन ने 2023 महिला फीफा विश्व कप में सात गोल खाए। यह फाइनल में पहुंचने वाली टीम द्वारा खाया गया दूसरा सबसे ज्यादा गोल है। इससे पहले नॉर्वे ने 1991 में आठ गोल खाए थे और फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, तब नॉर्वे की टीम चैंपियन नहीं बन पाई थी। अमेरिका ने 1991 के फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया था।

महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली टीमें

टीम कितनी बार खिताब जीता साल
अमेरिका 4 1991, 1999*, 2015, 2019
जर्मनी 2 2003, 2007
नॉर्वे/जापान/स्पेन 1 1995/2011/2023*

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here