[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप में ये हो सकती है भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI
बस 2 खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई है टीम इंडिया की चिंता
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है. आगामी टूर्नामेंट के लिए अबतक भारतीय टीम की घोषणा नहीं हो पाई है, लेकिन उम्मीद है कि आगामी सप्ताह के शुरूआती दिनों में ही इसकी घोषणा हो जाएगी. क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि ब्लू टीम इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड कप के लिहाज से अभ्यास के रूप में देख रही है. ऐसे में जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप में शिरकत करेंगे, उन्हें ही एशिया कप के लिए भी टीम में चुना जा सकता है. अब बात करें एशिया कप के लिए भारतीय टीम की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, तो वो कुछ इस प्रकार है-
रोहित और गिल कर सकते हैं पारी का आगाज:
प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एक बार फिर रोहित शर्मा और शुभमन की जोड़ी पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकती है. रोहित शर्मा जहां जबर्दस्त लय में चल रहे हैं. वहीं गिल का प्रदर्शन थोड़ा डगमगाया हुआ है, लेकिन युवा बल्लेबाज के प्रतिभा कौशल से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है. गिल अपने दिन पर अकेले मैच जिताने का हुनर रखते हैं. उन्होंने पिछले कुछ मुकाबलों में ऐसा करके दिखाया भी है.
इन बल्लेबाजों के उपर रहेगी मध्यक्रम की कमान:
मध्यक्रम की कमान विशेष कर विराट कोहली के उपर रहेगी. वहीं एशिया कप से पहले अगर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल फिट हो जाते हैं तो उनका क्रमशः चौथे एवं पांचवें स्थान पर खेलना कंफर्म है. खुदा न खास्ता अगर ये खिलाड़ी फिट नहीं हो पाते हैं तो दिग्गजों की राय है कि उनकी जगह पर तिलक वर्मा को संजू सैमसन को मौका दिया जाए.
बतौर ऑलराउंडर पंड्या और जडेजा की दावेदारी मजबूत:
एशिया कप में हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग पूरी तरह से कंफर्म है. वजह, ये दोनों बल्लेबाज बल्ले और गेंद से मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. इसके अलावा क्षेत्ररक्षण में भी उनका कोई जवाब नहीं है.
इस प्रकार हो सकती है गेंदबाजी क्रम:
पेस तिकड़ी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का खेलना भी कंफर्म नजर आ रहा है. वहीं मौजूदा समय में कुलदीप यादव काफी शानदार लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनका भी प्लेइंग XI में जगह पक्का नजर आ रहा है.
एशिया कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, केएल राहुल/संजू सैमसैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव.
.
Tags: Asia cup, KL Rahul, Shreyas iyer, Team india
FIRST PUBLISHED : August 20, 2023, 17:16 IST
[ad_2]
Source link