[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 20 अगस्त (रविवार) को डबलिन में खेला जाएगा. पहले टी20 में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुइस नियम से शानदार जीत दर्ज की थी. पहले टी20 में आयरलैंड की टीम 2 रन से हार गई थी. टीम इंडिया अगर दूसरा टी20 मैच जीत जाती है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. वहीं अगर हारती है तो सभी को तीसरे मैच का इंतजार रहेगा. फिलहाल अगर आप दूसरे टी20 में परफेक्ट ड्रीम इलेवन (Dream 11) बनाने की सोच रहे हैं, तो हम इसमें आपकी मदद करेंगे.
दूसरे टी20 के लिए कप्तानी के विकल्प: पहले टी20 के अनुसार देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह और बैरी मैक्कार्थी आज की टीम के लिए बेस्ट कप्तान हो सकते हैं. जसप्रीत बुमराह पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे थे. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2 विकेट चटकाए थे. वहीं आयरलैंड के ऑलराउंडर बैरी मैक्कार्थी ने भारत के खिलाफ शानदार फिफ्टी जड़ी थी.
उपकप्तानी के विकल्प: उपकप्तानी के लिए यशस्वी जायसवाल और कर्टिस कैंफर विकल्प हो सकते हैं. यशस्वी जायसवाल पिछले मैच में भले 24 रन बना सके. लेकिन वह काफी अच्छे फॉर्म में दिखाई दिए. आयरलैंड के कर्टिस कैंफर के लिए भी पहला टी20 शानदार रहा उन्होंने 33 गेंदों में 39 रन बनाए थे.
विकेटकीपर के विकल्प: एल टकर, संजू सैमसन
बल्लेबाजी के विकल्प: तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, पॉल स्टर्लिंग
गेंदबाजी के विकल्प: प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, क्रेग यंग
ऑलराउंडर के विकल्प: वाशिंगटन सुंदर, जॉर्ज डॉकरेल
फाइनल ड्रीम 11: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), बैरी मैक्कार्थी, संजू सैमसन (विकेकीपर), यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), कर्टिस कैंफर, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, पॉल स्टर्लिंग, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, क्रेग यंग
टीम इंडिया का फुल स्क्वॉड – जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान.
आयरलैंड का फुल स्क्वॉड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबिर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडैर, कर्टिस कैंफर, गेरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोसुआ लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लॉर्केन टकर, थेओ वन वोइरकॉम, बेन वाइट और क्रैग यंग.
.
Tags: India vs Ireland, Jasprit Bumrah, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : August 20, 2023, 14:23 IST
[ad_2]
Source link