Home World Luna-25 Crash: रूस का मून मिशन फेल, चंद्रमा से टकराकर क्रैश हुआ स्पेसक्राफ्ट लूना-25

Luna-25 Crash: रूस का मून मिशन फेल, चंद्रमा से टकराकर क्रैश हुआ स्पेसक्राफ्ट लूना-25

0
Luna-25 Crash: रूस का मून मिशन फेल, चंद्रमा से टकराकर क्रैश हुआ स्पेसक्राफ्ट लूना-25

[ad_1]

रूस के अंतरिक्ष मिशन के लिए बुरी खबर है. रविवार को उसका लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद से टकराकर क्रैश हो गया. उसका फिलहाल कुछ अता-पता नहीं चल रहा है. यह जानकारी रूस की स्पेस एजेंसी ROSKOSMOS ने दी है. यह रूस का पिछले 47 साल में पहला मून मिशन था. एक दिन पहले Roskosmos ने प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में लूना-25 को भेजने में दिक्कत के बारे में बताया था. Roskosmos ने रविवार को बयान में कहा कि स्पेसक्राफ्ट एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह से टकराकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्पेस एजेंसी ने बताया कि मिशन कंट्रोल ने शनिवार को स्पेसक्राफ्ट को 11 बजकर 10 मिनट (GMT) प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में ले जाने की कोशिश की तो एक ‘असामान्य स्थिति’ पैदा हो गई. 21 अगस्त को लूना-25 को चंद्रमा पर उतरना था. Roskosmos ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन के दौरान, असामान्य स्थिति तब पैदा हुई, जब तय पैरामीटर्स पर मैनूवर्स नहीं हो पा रहा था.’

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here