Home Sports ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी को कुछ इस तरह दिया क्रेडिट, बोले- ‘माही भाई हमेशा कहा करते थे कि…’

ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी को कुछ इस तरह दिया क्रेडिट, बोले- ‘माही भाई हमेशा कहा करते थे कि…’

0
ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी को कुछ इस तरह दिया क्रेडिट, बोले- ‘माही भाई हमेशा कहा करते थे कि…’

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड (India vs Ireland) के बीच दूसरा टी20 मैच कल (20 अगस्त) को डबलिन में खेला गया. भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ उन्होंने सीरीज भी अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है. भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच में बेहतरीन अर्धशतक जड़ा. अपनी शानदार पारी का क्रेडिट उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को दिया.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा,” ईमानदारी से कहूं तो लीडलशिप का रोल निभाना काफी कॉम्पिलेकेटेड है. माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) यह हमेशा कहा करते थे,” फॉर्म में वापसी के लिए कम से कम एक गेम जरुर लेना चाहिए. प्रेजेंट समय को देखो न कि अपने फ्यूचर को लेकर परेशान रहो.” मैं वैसा इंसान नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहता हूं. कोई मेरे बारे में क्या कहता है मुझे इससे भी फर्क नहीं पड़ता है.”

टी20I डेब्यू के लिए तरस रहा युवा खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह ने दूसरे मैच में भी नहीं दिया मौका! तीसरे का इंतजार

गायकवाड़ ने आगे कहा,” मुझे लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स में रहते हुए मैंने धोनी भाई से ये सारी चीजें सीखी है. मैं फील्ड पर अपने प्रदर्शन के बारे में जानता हूं. अगर आप किसी मैच मे ंफ्लॉप हो जाते हैं तो आपके पास यह मौका होता है कि आप अगले मैच में अच्छा करें और इंप्रूव करें. मेरे हिसाब से प्लेयर्स को आजादी से खेलने देना चाहिए. ताकि वह खुद में सुधार कर सके.

बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वह 19 रन बनाकर नाबाद रहे थे. दूसरे मैच में उनके बल्ले से शानदार अर्धशतक निकला. गायकवाड़ ने 43 गेंदो में 58 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान गायकवाड़ के बल्ले से 1 छक्का और 6 चौके निकले. चीन में होने वाले एशियन गेम्स के लिए  ऋतुराज को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. देखना दिलचस्प होगा कि वह भारत को चैंपियनशिप जिता पाते हैं या नहीं.

Tags: India vs Ireland, Ms dhoni, Ruturaj gaikwad, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here