Home Sports जिसकी एंट्री से गूंज उठा स्टेडियम, उसकी एशिया कप में जगह क्यों नहीं पक्की?

जिसकी एंट्री से गूंज उठा स्टेडियम, उसकी एशिया कप में जगह क्यों नहीं पक्की?

0
जिसकी एंट्री से गूंज उठा स्टेडियम, उसकी एशिया कप में जगह क्यों नहीं पक्की?

[ad_1]

हाइलाइट्स

संजू सैमसन विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में फ्लॉब साबित हुए थे.
एशिया कप में सैमसन को रिजर्व प्लेयर के तौर पर चुना गया है.

नई दिल्ली. एशिया कप (Asia Cup 2023) की शुरुआत में 2 हफ्तों से भी कम समय बचा हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम के ऐलान के बाद कई प्लेयर्स चर्चा का विषय बन चुके हैं. उन्हीं में से एक नाम कई महीनों तक मौके के लिए तरसे संजू सैमसन का है. संजू सैमसन (Sanju Samson) की टीम में जगह को लेकर अक्सर विवाद फैला रहता है. कई बड़ी सीरीज में उन्हें दरकिनार किया गया है. अब एशिया कप में भी संजू को रिजर्व प्लेयर के रूप में जगह मिली है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस आगबबूला दिखे थे. हालांकि, दूसरे और तीसरे वनडे में उन्हें मौका दिया गया. सीरीज के आखिरी मैच में संजू ने शानदार अर्धशतकीय पारी भी खेली. हालांकि, विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वह अपने मौकों को भुनाने में कामयाब नहीं हुए. जिसके बाद संजू की फॉर्म को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे. अब आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में भी संजू सैमसन टीम का हिस्सा हैं और दूसरे मैच में दमदार पारी भी खेल चुके हैं. सैमसन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे डबलिन के स्टेडियम में एंट्री करते हैं और पूरा स्टेडयम शोर से गूंज उठता है.

दूसरे टी20 में अर्धशतक से चूके

संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में कमाल की पारी खेली. उन्होंने महज 26 गेंद में 40 रन ठोक दिए. इस पारी में सैमसन के बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का भी निकला. हालांकि, बदकिस्मती से वह अपने अर्धशतक से महज कुछ कदम दूर रह गए. एशिया कप के स्क्वाड में युवा बल्लेबाज को टीम में जगह मिली है.

Asia Cup 2023: संजू सैमसन को मिलेगा मौका, रास्ते से हटेगा स्टार बैटर, चीफ सेलेक्टर के इशारे में छुपा राज

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (रिजर्व)

Tags: India vs Ireland, Sanju Samson, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here