[ad_1]

आठ साल का गर्वित
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओमेक्स हाइट्स के स्टूडियो अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे गर्वित ने डर भगाने के लिए पहले हनुमान चालीसा की चौपाई जय हनुमान ज्ञान गुन सागर.. को पढ़ना शुरू किया। हालांकि बच्चे को हनुमान चालीसा की एक-दो लाइन ही याद है। उसकी मां मधु चंदीला रोज सोने से पहले दोनों भाइयों को सुनाती है। जब बच्चा लिफ्ट में मुसीबत में फंसा तो पहले जय हनुमान ज्ञान गुन सागर.. पढ़ना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्टून और गणित की पढ़ाई किया। लिफ्ट से निकलने के बाद बच्चा पसीने से तर-बतर था, लेकिन चेहरे पर डर का भाव नहीं था।
[ad_2]
Source link