[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत की दुखती रग से पूर्व क्रिकेटर ने उठाया सवाल
वर्ल्ड कप में गेम चेंजर खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने सूर्यकुमार यादव को खिलाने को ‘बड़ा लालच’ करार देते हुए रविवार को कहा कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से पहले मेजबान टीम को टी20 अंतरराष्ट्रीय के इस स्टार बल्लेबाज को लेकर फैसला करना होगा. सूर्यकुमार ने टी20 प्रारूप में काफी प्रभाव छोड़ा है लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं और अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप से पहले टीम में उनके चयन पर सभी की नजरें टिकी हैं.
मांजरेकर ने सूर्यकुमार के टूर्नामेंट में खेलने को लेकर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘बल्लेबाज अगर अच्छी फॉर्म में हो तो अधिकांश मुद्दों का हल निकल जाता है. भारत बेशक सूर्यकुमार यादव पर विचार करेगा क्योंकि 50 ओवर के क्रिकेट में वह वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाया है लेकिन उसे खिलाना बड़ा लालच है जब पारी में 15 से 17 ओवर बचे हों और वह मैदान पर उतरे तो मैच का रुख बदल सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत को इस मुद्दे का हल निकालना होगा कि वे सूर्यकुमार यादव को खिलाना चाहते हैं या नहीं.’’
यह भी पढ़ें- शुरुआत हुई कछुए की चाल की तरह, फिर खरगोश बने रिंकू सिंह, चौकों-छक्कों से ठोक दिए 26 रन
मांजरेकर ने कहा कि अगर भारत को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करना हे तो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को काफी गेंदबाजी करनी होगी. उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या की फॉर्म थोड़ी चिंता की बात है, उसकी गेंदबाजी क्योंकि विश्व कप में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी होगी. आपको एक ऑलराउंडर के रूप में उसकी जरूरत है, सिर्फ बल्लेबाज के रूप में नहीं, इसलिए उसे प्रत्येक पारी में कम से कम छह से सात ओवर फेंकने होंगे.’’
मांजरेकर ने कहा, ‘‘जब भारत ने 2011 में विश्व कप जीता था जो ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाजों ने गेंदबाजी की इसलिए हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी काफी महत्वपूर्ण होगी.’’
.
Tags: Sanjay Manjrekar, Suryakumar Yadav, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 21, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link