Home Sports बादलों के बीच घिरा चहल का ‘सूर्य’, किस्मत चमकाने की ठानी, पोस्ट हुआ वायरल

बादलों के बीच घिरा चहल का ‘सूर्य’, किस्मत चमकाने की ठानी, पोस्ट हुआ वायरल

0
बादलों के बीच घिरा चहल का ‘सूर्य’, किस्मत चमकाने की ठानी, पोस्ट हुआ वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

बादलों के बीच घिरा चहल का सूर्य
युजवेंद्र ने किस्मत चमकाने की ठानी
लेग स्पिनर के पोस्ट का समझे पूरा मतलब

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. कई खिलाड़ियों ने चोट के बाद वापसी की है. वहीं कुछ खिलाड़ियों के फिट होने के बावजूद उन्हें निराशा हाथ लगी है. इन्हीं खिलाड़ियों में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का भी नाम शामिल है. एशिया कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वाड में 33 वर्षीय चहल को शामिल नहीं किया गया है.

टीम इंडिया से पत्ता कटने के बाद अब चहल का रिएक्शन सामने आया है. अनुभवी स्पिनर ने एक्स पर सूर्य की इमोजी साझा करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. चहल द्वारा साझा किए गए पोस्ट में एक जगह सूर्य बादलों के बीच घिरा हुआ नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तरह बिल्कुल साफ और चमकदार नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- 2021 में नहीं मिला मौका, 2022 में मैदान में उतरने को तरसा, अब एशिया कप में हुई नाइंसाफी, आखिर कौन है यह खिलाड़ी?

चहल के इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी भावनाएं साफ झलक रही हैं. शायद वो इसके माध्यम से कहना चाह रहे हैं कि जरुर इनदिनों उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, लेकिन वह जल्द ही मजबूती के साथ मैदान में वापसी करेंगे और उनका सूर्य एक बार फिर चमकेगा.

चहल को फैंस का मिला साथ:

चहल के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले भी अपना प्यार जता रहे हैं. एक फैंस ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, ‘बिल्कुल, शुभकामनाएं चहल.’ इसके अलावा एक फैन ने लिखा है, ‘वह टीम में जगह पाने का हकदार था यार.’

चहल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

सीमित ओवरों के फॉर्मेट में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने देश के लिए 152 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 148 पारियों में 217 सफलता हाथ लगी है. चहल के नाम वनडे में 121 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 96 विकेट दर्ज है.

Tags: Asia cup, India, Team india, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here