Home Sports बाबर को अपनी टीम पर नाज, एशिया कप में तांडव मचाने के लिए खिलाड़ी तैयार

बाबर को अपनी टीम पर नाज, एशिया कप में तांडव मचाने के लिए खिलाड़ी तैयार

0
बाबर को अपनी टीम पर नाज, एशिया कप में तांडव मचाने के लिए खिलाड़ी तैयार

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबर आजम को अपनी टीम पर नाज
एशिया कप में तांडव मचाने के लिए खिलाड़ी तैयार

नई दिल्ली. आत्मविश्वास से भरे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने सोमवार को कहा कि टीम के खिलाड़ी सफलता की ‘भूख’ से प्रेरित हैं और उनकी नजरें प्रतिष्ठित एशिया कप और विश्व कप खिताब जीतने पर टिकी हैं. न्यूजीलैंड पर घरेलू श्रृंखला में 4-1 से जीत के बाद पाकिस्तान इस समय वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के कगार पर है. टीम अगर मंगलवार से अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला में सूपड़ा साफ करने में सफल रही तो रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर शीर्ष पर पहुंच जायेगी.

बाबर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच की पूर्व संध्या पर सोमवार को हंबनटोटा में कहा, ‘‘इस टीम में हर खिलाड़ी में अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है. हर खिलाड़ी मैच जिताऊ प्रदर्शन करना चाहता है.’’

यह भी पढ़ें- बादलों के बीच घिरा चहल का ‘सूर्य’, किस्मत चमकाने की ठानी, युजवेंद्र के पोस्ट का समझे मतलब

उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल में देखा है कि विभिन्न मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बने है. यह किसी भी टीम के लिए एक अच्छा संकेत है. जब आप बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन करते हैं, तो टीम और व्यक्तिगत रूप से आपका मनोबल बढ़ता है.’’

Tags: Asia cup, Babar Azam, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here