Home World स्पेन: जंगल की आग के चलते 12,000 से ज्यादा लोगों ने किया पलायन

स्पेन: जंगल की आग के चलते 12,000 से ज्यादा लोगों ने किया पलायन

0
स्पेन: जंगल की आग के चलते 12,000 से ज्यादा लोगों ने किया पलायन

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन के टेनेरिफ द्वीप में भीषण जंगल की आग के चलते 12,000 से ज्यादा लोगों को पलायन करना पड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, रविवार का आंकड़ा 18 अगस्त को दर्ज किए गए 4,500 से काफी ज्यादा है।

पुलिस ने कहा कि आग से करीब 11 कस्बे प्रभावित हुए हैं लेकिन पर्यटक क्षेत्रों को बचा लिया गया है।

स्थानीय सरकार ने कहा, मौसम की स्थिति बिगड़ने से अग्निशमन अभियान में मुश्किलें आएंगी।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग वर्तमान में लगभग 8,400 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, टेनेरिफ़ में पिछले सप्ताह और इस सप्ताह के पहले भाग में गर्म मौसम देखा गया और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो साल के इस समय के औसत से अधिक है।

इस साल उत्तरी अफ्रीका, हवाई, कनाडा और यूरोप सहित दुनिया के कई हिस्सों में जंगल की आग भड़की है।

यूरोप में भी भीषण गर्मी फिर से बढ़ रही है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 21 Aug 2023 6:43 AM GMT

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here