[ad_1]
South Seattle Shooting News: अमेरिका के दक्षिण सिएटल में रविवार को एक हुक्का लाउंज में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सिएटल पुलिस ने रविवार सुबह माउंट बेकर इलाके में हुई गोलीबारी के संभावित संदिग्ध या संदिग्धों के बारे में तत्काल कोई सूचना जारी नहीं की.
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, मौके पर अधिकारियों को दो पुरुष और एक महिला घायल अवस्था में मिले. दोनों पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
घायलों में एक ही हालत गंभीर
घटना के पीड़ितों के नाम और उनकी उम्र की जानकारी तत्काल नहीं दी गई है. पुलिस ने बताया कि घायल छह लोगों में से एक की हालत गंभीर है और अन्य पांच की स्थिति स्थिर है.
गलत हाथों में और अधिक बंदूकें होने की आशंका
सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल ने एक बयान में कहा कि भले ही सिएटल पुलिस ‘बंदूकों को बरामद करने में तत्परता दिखा रही है और जुलाई से लेकर अब तक 869 बंदूकें बरामद की जा चुकी हैं, लेकिन गलत हाथों में और अधिक अवैध बंदूकें होने की आशंका है, जिनका इस्तेमाल इस तरह की एक और त्रासदी के लिए किया जा सकता है.’
(इनपुट – भाषा)
.
[ad_2]
Source link