Home Sports क्या बेरहम बैटर का होगा डेब्यू? संजू सैमसन की विकेटकीपिंग से छुट्टी!

क्या बेरहम बैटर का होगा डेब्यू? संजू सैमसन की विकेटकीपिंग से छुट्टी!

0
क्या बेरहम बैटर का होगा डेब्यू? संजू सैमसन की विकेटकीपिंग से छुट्टी!

[ad_1]

नई दिल्ली. आयरलैंड के साथ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने अजेय बढ़त हासिल कर रखी है. पहले दो मैच में जीत हासिल करने के बाद अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के पास बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है. कप्तान जसप्रीत बुमराह घरेलू क्रिकेट में धमाका मचाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज को डेब्यू का मौका दे सकते हैं.

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब क्लीन स्वीप का इरादा लेकर उतरने वाली है. पहले दो मैच में शानदार जीत दर्ज करके भारत 2-0 से आगे है. मेजबान टीम के खिलाफ आखिरी मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए जा सकते हैं. उम्मीद है कि यहां घरेलू क्रिकेट में धमाका करने वाले जीतेश शर्मा को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

भारतीय में हो सकते हैं 3 बदलाव

भारत के पास आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है. जानकारी के मुकाबिक इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए जा सकते हैं. संजू सैमसन की जगह पर जीतेश शर्मा को मौका दिया जा सकता है. वॉशिंगटन सुंदर की वापसी कुछ खास नहीं रही है तो उनकी जगह पर शाहबाज अहमद को एक मैच खेलने दिया जा सकता है. वहीं अर्शदीप सिंह को आराम देकर आवेश खान को तीसरे और आखिरी टी20 में उतारा जा सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन या जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर या शाहबाज अहमद, अर्शदीप सिंह या आवेश खान, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

Tags: India vs Ireland, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here