[ad_1]
मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैटर स्टीव स्मिथ ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी और वह एशेज सीरीज के अधिकतर हिस्से में इस चोट के साथ ही खेलते रहे. 34 वर्षीय स्मिथ ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे, लेकिन इस दौरान उनकी बायीं कलाई चोटिल हो गई थी. एशेज सीरीज की बात करें, तो एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-0 से आगे हो गई थी. इसके बाद बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड ने बेहतरीन वापसी करते हुए सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी थी.
स्टीव स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, मैं लॉर्ड्स में चोटिल हो गया था. मैं नहीं जानता कि चोट कब लगी, लेकिन यह हादसा मैदान पर हुआ. रात को मुझे इसका पता चला. कलाई में थोड़ा सूजन आ गई थी. उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद अगले मैच में खेला और फिर ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच से पहले मुझे दर्द से राहत के लिए इंजेक्शन लेने पड़े. स्वदेश लौटने पर मुझे लगा कि मैं अब भी फिट नहीं हूं. मैं अब भी कई चीजों को सही तरीके से नहीं कर पा रहा हूं. मालूम हो कि लॉर्ड्स टेस्ट के पहले टेस्ट में शतक के बाद एशेज सीरीज में स्मिथ 7 पारियों में और बल्लेबाजी करने उतरे. इस दौरान उन्होंने 34, 22, 2, 41, 17, 71 और 54 रन बनाए. इससे उनके जज्बे को समझा जा सकता है. स्मिथ टेस्ट में 32 शतक लगा चुके हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे
स्टीव स्मिथ ने कहा कि मैंने एक और स्कैन कराया, जिससे पता चला कि कलाई में हल्का फ्रैक्चर है. ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है. स्मिथ सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनके भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में उतरने की संभावना है. सीरीज 22 सितंबर से शुरू हो रही है. इसे 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अहम जाना जा रहा है.
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी चोट के चलते साउथ अफ्रीका की सीरीज से बाहर चल रहे हैं. कप्तान पैट कमिंस फ्रैक्चर के चलते 6 हफ्ते के लिए बाहर हैं. उनके भी भारत के खिलाफ सीरीज से वापसी की उम्मीद जताई जा रही है. वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 8 अक्टूबर को चेन्नई में होनी है. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 5 बार वर्ल्ड कप जीता है. दूसरी टीम इंडिया 2 बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है.
.
Tags: Ashes, Australia, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : August 22, 2023, 17:56 IST
[ad_2]
Source link