[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की एशिया कप के लिए टीम चुन ली गई है. 21 अगस्त सोमवार को लंबे इंतजार को खत्म करते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम की घोषणा की. पिछली बार चुनी गई एशिया कप की टीम में से लगभग दर्जन भर खिलाड़ियों को इस बार मौका नहीं मिला है. पूरी तरह से यह टीम नई नजर आ रही है. आईसीसी विश्व कप से पहले चुनी गई इस टीम को ही फाइनल टीम माना जा रहा है.
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का इंतजार काफी वक्त से किया जा रहा था. टीम सलेक्शन से पहले इसको लेकर काफी बातें की जा चुकी थी. टीम लगभग वैसी ही नजर आ रही है जैसी पूर्व क्रिकेटर और जानकारों ने चर्चा की थी. इस टीम में पिछली बार टूर्नामेंट में उतरे 9 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. इसमें से 4 नाम तो ऐसे हैं जो काफी बड़े हैं. वहीं 7 चेहरे ऐसे थे जो पिछली बार जगह बनाने में कामयाब रहे थे लेकिन प्रदर्शन की वजह से इस बार बाहर हैं.
4 बड़े नाम एशिया कप टीम से बाहर
सबसे पहला नाम पिछले साल कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत का है. वह इस वक्त नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे हैं. फिटनेस हासिल करने में जुटे पंत चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. इसके बाद के तीन नाम काफी बड़े हैं लेकिन अब वो करियर की ढलान पर हैं. दिनेश कार्तिक का करियर खत्म माना जा रहा है तो वहीं गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी मुश्किल लग रही है. युजवेंद्र चहल का खराब प्रदर्शन उनके करियर पर ग्रहण लगा रहा है. चयनकर्ताओं ने अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा को कुलदीप यादव के साथ स्पिनर के तौर पर टीम में जगह दी है.
लगभग दर्जन भर खिलाड़ी बाहर
पिछली बार एशिया कप में खेलने उतरे 9 खिलाड़ी इस बार टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश ख़ान, आर अश्विन
.
Tags: Asia cup, Bhuvneshwar kumar, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : August 22, 2023, 11:22 IST
[ad_2]
Source link