Home Breaking News भाजपा नेता की हत्या: अनुज चौधरी के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, बदमाश गोलू समेत तीन शूटर एनकाउंटर में…

भाजपा नेता की हत्या: अनुज चौधरी के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, बदमाश गोलू समेत तीन शूटर एनकाउंटर में…

0
भाजपा नेता की हत्या: अनुज चौधरी के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, बदमाश गोलू समेत तीन शूटर एनकाउंटर में…

[ad_1]

BJP leader Murder Anuj Chaudhary killers encounter with police in moradabad

भाजपा नेता के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या में शामिल तीन शूटर की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। मझोला और सिविल लाइंस पुलिस थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। सिविल लाइंस थाना इलाके के अगवानपुर में सुशील उर्फ गोलू निवासी जयंतीपुर मझोला की मुठभेड़ हुई है। 

मुठभेड़ में एक सिपाही गजेंद्र घायल हुआ है। मझोला के सेक्टर 15 बुद्धि विहार में सूर्यकांत और आकाश उर्फ गटुआ निवासी दस सराय कटघर और सुनील शर्मा उर्फ गोलू निवासी आजाद नगर मझोला का एनकाउंटर किया गया है। मझोला में हुए एनकाउंटर में सिपाही संदीप नगर घायल हुआ है।

संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी की नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त की शाम छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में असमोली की ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत, उसके दोस्त रेलवे कर्मचारी नीरज पाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने दावा किया था कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश में तीस लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। इस साजिश में अनिकेत ने पिता प्रभाकर और केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी ने अपने रिश्ते के भाई पुष्पेंद्र को भी शामिल किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here