Home Sports ‘संजू सैमसन नंबर-6 पर हो रहे बर्बाद’.. अश्विन ने बहस पर लगाया फुलस्टॉप!

‘संजू सैमसन नंबर-6 पर हो रहे बर्बाद’.. अश्विन ने बहस पर लगाया फुलस्टॉप!

0
‘संजू सैमसन नंबर-6 पर हो रहे बर्बाद’.. अश्विन ने बहस पर लगाया फुलस्टॉप!

[ad_1]

हाइलाइट्स

संजू सैमसन विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में फ्लॉप हुए थे.
भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अगला टी20 23 अगस्त को खेला जाएगा.

नई दिल्ली. एक तरफ एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. दूसरी तरफ संजू सैमसन की लेकर बहस जारी है. अब टीम इंडिया के फिरकी मास्टर आर अश्विन ने भी इस बहस पर अपने विचार रख दिए हैं. वेस्टइंडीज से लेकर आयरलैंड दौरे पर संजू सैमसन का स्पॉट ऊपर-नीचे होता दिखा है. जिसके बात कई दिग्गजों की राय उनके पक्ष में थी तो कई लोग उनके नंबर में बदलाव होने के कारण नाराज दिखाई दिए थे.

विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में संजू सैमसन को 2 मुकाबलों में आजमाया गया था. जहां पहले मैच में उन्हें पहले मैच में 3 नंबर पर खिलाया गया जहां सैमसन 9 रन पर पवेलियन लौट गए. वहीं, तीसरे और आखिरी टी20 में उन्हें 4 नंबर पर खिलाया गया और सैमसन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद टी20 सीरीज में उनके नंबर में उथल-पुथल दिखी. सैमसन को 4 से 6 नंबर तक खिलाया गया. इस सीरीज में सैमसन पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 4 नंबर पर खेलते हुए सैमसन का बल्ला बोला और उन्होंने 40 रन की विस्फोटक पारी को अंजाम दिया. कई दिग्गजों के बयान सामने आए जिसमें कहा गया कि उन्हें 6 नंबर पर खिलाकर बर्बाद किया जा रहा है. इस बहस को लेकर अब भारत के फिरकी मास्टर आर अश्विन ने अपने विचार रख दिए हैं.

सैमसन 3 या 4 पर बल्लेबाजी करेंगे- अश्विन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, ‘जितेश दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं और रिंकू बाएं हाथ के बैटर हैं. जितेश शर्मा और रिंकू सिंह दोनों ऐसे हैं जो नंबर 5 और 6 की भूमिका में फिट हो सकते हैं. हालांकि, मुझे लगता है कि संजू सैमसन जीतेश शर्मा के आगे विकेटकीपर के तौर पर मौका मिलेगा. यह सीरीज संजू को एक कीपर के रूप में खेलने और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का एक असाधारण मौका है. वह निश्चित रूप से नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करेंगे.’

जब शुभमन गिल का जिगरी यार बन गया दीवार, कप्तान-कोच ने था दिया साथ, अब खुद को बताया लकी

उन्होंने आगे कहा, ‘एक और बहस इस बात पर है कि संजू सैमसन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कैसे हैं और टी20ई में नंबर 6 के रूप में उन्हें कैसे बर्बाद किया जा रहा है. देखिए, टीम इंडिया के शीर्ष 4 इस दौरान वास्तव में भारी रहे हैं.’

Tags: R ashwin, Sanju Samson, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here