[ad_1]

आरोपी प्रेमोदय खाखा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के बुराड़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात उप-निदेशक प्रेमोदय खाखा (51) को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व सोमवार देर शाम को पुलिस ने प्रेमोदय की पत्नी सीमा रानी (50) को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रेमोदय खाखा ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने वर्ष 2005 में अपनी नसबंदी करा ली थी। ऐसे में यदि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया तो वह गर्भवती कैसे हो गई। इसको लेकर अब सवाल किए जा रहे हैं।
[ad_2]
Source link