[ad_1]

विराट कोहली और शुभमन गिल
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है। गिल बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। गिल के अलावा विराट कोहली ने नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज एक पायदान के नुकसान के साथ पांचवें और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। हंबनटोटा में पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की जीत ने उनके कई खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में फायदा दिलाया है।
बाबर आजम की टीम ने मंगलवार को अफगानिस्तान पर 142 रन की शानदार जीत के साथ इस साल के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले एक चेतावनी जारी की, जिसमें सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ स्टार प्रदर्शन करने वालों में शामिल थे। इमाम ने 61 रनों के साथ पाकिस्तान की पारी को संभाला और बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। बाबर ने मैच में तीसरी गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट होने के बावजूद अपनी बादशाहत कायम रखी है।
[ad_2]
Source link