Home Breaking News Raju Punjabi passed away: देसी देसी ना बोल्या कर… जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर का निधन

Raju Punjabi passed away: देसी देसी ना बोल्या कर… जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर का निधन

0
Raju Punjabi passed away: देसी देसी ना बोल्या कर… जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर का निधन

[ad_1]

Raju Punjabi passed away, Haryanvi singer who gave hit songs like Desi Desi Na Bolya Kar

हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का निधन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हरियाणा के सिंगर राजू पंजाबी का सोमवार रात को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दस दिनों से हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। राजू पंजाबी मौजूदा समय में हिसार के आजाद नगर में रहते थे। राजू पंजाबी इलाज के दौरान वे ठीक होकर घर चले गए थे। लेकिन उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये दिए थे मशहूर गाने

राजू पंजाबी ने देसी-देसी, सॉलिड बॉडी, तू चीज लाजवाब, सैंडल जैसे मशहूर गाने हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री देकर एक नई पहचान बनाई। वहीं, राजू पंजाबी ने हरियाणवी गानों को नई दिशा दी। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर मानी जाती थी। राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। जिसके बोल- ‘आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था’ हैं।

रावतसर खेड़ा गांव किया जाएगा अंतिम संस्कार

मंगलवार की सुबह उनके शव को उनके पैतृक राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव रावतसर खेड़ा में ले जाया गया है। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजू पंजाबी ने हिसार के आजाद नगर में एक मकान किराए पर लिया हुआ था। जिसमें बीच बीच में ठहरते थे। राजू पंजाबी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोग उनके किराए के मकान पर पहुंचे। उनके शव को यहां नहीं लाया गया। अस्पताल से सीधे राजस्थान के लिए रवाना कर दिया गया। राजू पंजाबी 3 बेटियाें के पिता हैं। उनका परिवार राजस्थान में ही रहता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here