[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे की सीरीज खेली जा रही
पहले वनडे में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान का निकाला दम
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को जिस बात का डर सता रहा था, अफगानिस्तान के खिलाफ हंबनटोटा में खेले जा रहे पहले वनडे में ऐसा ही कुछ हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 160 रन के भीतर 8 विकेट गंवा दिए और दिलचस्प बात ये रही कि 8 में से 7 विकेट अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने हासिल किए.
बता दें कि पाकिस्तान को विश्व कप के मद्देनजर ये डर सता रहा था कि अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज उसके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. इसी वजह से पाकिस्तान ने आईसीसी और बीसीसीआई से अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले विश्व कप के मैच का वेन्यू बदलने की मांग की थी. क्य़ोंकि चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हमेशा से स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है.
Through the defenses!
Here’s how Mujeeb Ur Rahman castled Usama Mir! ⚡ #AfghanAtalan | #AFGvPAK | #SuperColaCup | #ByaMaidanGato pic.twitter.com/6CJXuI1cs7
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 22, 2023
इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछला वनडे मार्च 2023 में खेला गया था. इस मुकाबले में कुल 20 में से 11 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए थे. ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने 4 और भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके थे.
अफगानिस्तान के पास भी राशिद खान, मुजीब उर रहमान जैसे अच्छे स्पिनर हैं. इसी वजह से पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेलने से कतरा रही थी. लेकिन पाकिस्तान की ये डिमांड पूरी नहीं हुई थी और अब पाकिस्तान को विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना लीग मैच चेन्नई में ही खेलना है. ये मुकाबला 23 अक्टूबर को होगा.
Asia Cup 2023 से पहले बांग्लादेश को लगा जोरदार झटका, विराट-अय्यर का शिकारी अचानक टीम से बाहर
विश्व कप से पहले ही अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने श्रीलंका में अपना ट्रेलर दिखा दिया और हंबनटोटा में खेले गए पहले वनडे में ही राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी. राशिद ने 10 ओवर में 42 रन देकर 2, मुजीब उर रहमान ने 10 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद नबी ने भी 34 रन देकर इमाम उल हक और इफ्तिखार अहमद का शिकार किया.
.
Tags: Afghanistan vs Pakistan, Babar Azam, Mujeeb Ur Rahman, ODI World Cup, Rashid khan
FIRST PUBLISHED : August 22, 2023, 18:58 IST
[ad_2]
Source link