नई दिल्ली. India vs Ireland T20 भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका. इस मैच को एक भी गेंद डाले बिना रद्द घोषित किया गया. भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई थी और इसी अंतर से टीम इंडिया को यहां जीत मिली.
भारतीय टीम ने बारिश से बाधित पहला टी20 मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 2 रन से जीता था. दूसरे मैच में रिंकू सिंह ने आखिरी में आकर शानदार पारी खेल स्कोर 185 रन तक पहुंचाया था. ऋतुराज गायकवाड ने अर्शशतक जमाया था. आयरलैंड की टीम को 33 रन से हार का सामना करना पड़ा था. भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए अब तक कुल 7 टी20 मुकाबलों में मेजबान को ही हार मिली है. टीम इंडिया ने सभी 7 टी20 मैच में जीत हासिल किया है. दोनों टीमें आज 8वें मैच में खेलने उतरेंगी. भारत की संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन या जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई. आयरलैंड की संभावित प्लेइंग XI: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट.