[ad_1]

रूस के कई उद्योगपतियों की मौत हो चुकी है।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पिछले दिनों रूस के शक्तिशाली राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खिलाफत कर इसकी निजी सेना के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन दुनियाभर में चर्चा में रहे। अब प्रिगोझिन के रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक विमान हादसे में मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, रूसी सरकार ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक एम्ब्रेयर बिजनेस जेट बुधवार शाम मॉस्को के उत्तर में टावर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 10 लोग सवार थे, सभी की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना के बाद रूसी नागरिक उड्डयन के प्रमुख ने जेट के सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के नाम प्रकाशित किए, जिनमें येवगेनी प्रिगोझिन का भी उल्लेख था।
फिलहाल, संघीय वायु परिवहन एजेंसी दुर्घटना की जांच कर रही है। जांच समिति के मुख्य जांच विभाग ने हवाई परिवहन सुरक्षा और संचालन नियमों के संभावित उल्लंघन की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। प्रिगोझिन की मौत की खबर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले एक साल के अंदर रूस के 10 से ज्यादा रईसों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर के संबंध किसी न किसी तरह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से रहे हैं। इनमें से कई तेल और गैस के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ रहस्यमयी मौतों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं…
[ad_2]
Source link