[ad_1]
हाइलाइट्स
वर्ल्ड कप से पहले PAK के खिलाफ IND को मिल गया जीत का गुरु मंत्र
अपना ‘बापू’ दिलाएगा जीत
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का आगाज पांच अक्टूबर से हो रहा है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को मुकाबला करना है. अब यह बताने की जरूरत नहीं है कि यह मुकाबला दोनों देशों के लिए कितना अहम होता है. उससे पहले टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने का एक बड़ा गुरु मंत्र हाथ लग गया है.
जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि वह कौन सा गुरु मंत्र है जो भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ आसानी से जीत दिला सकती है. तो आईए विस्तार से समझते हैं. मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है. दोनों टीमों के बीच जारी सीरीज का पहला मुकाबला 22 अगस्त को महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
यह भी पढ़ें- 56 का दम दिखाने के लिए तिलक बेकरार, जानें 20 वर्षीय युवा का ‘लिस्ट ए’ में कैसा है प्रदर्शन
यहां बाबर एंड कंपनी को जरुर 142 रन से जीत मिली, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान ग्रीन टीम अफगान स्पिनरों के सामने जिस तरह तास के पत्तों की तरह ढेर हो गई वह ब्लू टीम के लिए किसी बड़े मंत्र से कम नहीं है. टीम इंडिया के पास मौजूदा समय में कई स्टार स्पिनर हैं जो किसी भी मजबूत से मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने में माहिर है.
अहमदाबाद में खेला जाएगा भारत-पाक मुकाबला:
भारत और पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले का गवाह विश्व विख्यात नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा. यहां भारतीय स्पिनरों का खास जलवा रहा है. खासकर अक्षर पटेल का. 29 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर को एशिया कप के स्क्वाड में शामिल किया गया है. उम्मीद है उन्हें वर्ल्ड कप के स्क्वाड में भी शामिल किया जाएगा.
अक्षर का अहमदाबाद में प्रदर्शन:
अक्षर पटेल ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 12 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इसमें से तीन टेस्ट मुकाबले उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले हैं. इस दौरान उनको छह पारियों में 24 सफलता हाथ लगी है.
वहीं बात करें वनडे फॉर्मेट के बारे में तो पटेल ने यहां अबतक महज एक मुकाबला खेला है. इस बीच उनको दो सफलता हाथ लगी है. टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के अलावा उन्होंने यहां एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी खेला है, लेकिन उन्हें इस मुकाबले में कोई सफलता हाथ लगी.
.
Tags: Axar patel, India Vs Pakistan, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 23, 2023, 16:07 IST
[ad_2]
Source link