[ad_1]
हाइलाइट्स
10 दिन बाद एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर होनी है
पाकिस्तानी बैटर ने महामुकाबले से पहले टीम को लेकर किया बड़ा दावा
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 2 सितंबर को टक्कर होगी. अगर दोनों टीमें सुपर-4 और फिर फाइनल में पहुंचतीं हैतो फिर 15 दिन के भीतर ही तीन मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों की टक्कर 14 अक्टूबर को वनडे विश्व कप में होगी. यानी सितंबर से अक्टूबर के बीच क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच एक के बाद कई हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे. इस मैच से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक ने विश्व कप से पहले एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि विरोधी पाकिस्तान की वनडे टीम से डरते हैं.
इमाम उल हक ने एक पॉडकास्ट में कहा, “मैं वर्तमान में जीने की कोशिश करता हूं. मैं अभी विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहा हूं. ये बात सही है कि मेरे दिमाग में विश्व कप की तैयारी है. मैं जानता हूं कि लोग हमारी वनडे टीम से सचमुच डरते हैं, क्योंकि हमने कुछ शानदार जीत हासिल की हैं. हमारे पास एक पैटर्न है, जिसका हम अनुसरण करते हैं. मेरा मानना है कि हमारी वनडे टीम विशेष रूप से अच्छी है.”
हमारी वनडे टीम काफी मजबूत है: इमाम
इमाम ने कहा कि हमारी ताकत तेज़ गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी है. मैंने 60 मैच खेले हैं, फखर ने 70, बाबर ने 100 से अधिक मैच खेले हैं. नसीम, शाहीन, हारिस और वसीम जूनियर हैं भी हैं. फिर हमारे पास शादाब और नवाज़ हैं और उसामा मीर भी टीम में आए हैं. इफ्तिखार अहमद और सलमान अली आगा हैं, रिज़ी (रिज़वान) हैं. मैं यह नहीं कह रहा कि यह एक अच्छी टीम है क्योंकि मैं इसका हिस्सा हूं. मैं कहूंगा कि यह एक संतुलित टीम है, भले ही मैं इस टीम से अभी खेल रहा हूं. लेकिन मेरा मानना है कि इससे बेहतर टीम कोई नहीं हो सकती. खिलाड़ी अपनी भूमिका जानते हैं. इसलिए मैं इस बात पर जोर दे रहा हूं कि हमारी वनडे टीम टी20 से बेहतर है.
एक दिन पहले ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में कमाल की बॉलिंग की थी. 201 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को महज 59 रन पर समेट दिया था. हारिस रऊफ ने 18 रन देकर 5 विकेट झटके थे और शाहीन अफरीदी ने लगातार 2 विकेट लिए थे.
.
Tags: Babar Azam, Haris Rauf, India Vs Pakistan, Pakistan
FIRST PUBLISHED : August 23, 2023, 18:44 IST
[ad_2]
Source link