Home Sports Asia Cup 2023 में PAK के खिलाफ इस Playing XI के साथ उतर सकता है भारत! इन प्लेयर्स की खुलेगी किस्मत

Asia Cup 2023 में PAK के खिलाफ इस Playing XI के साथ उतर सकता है भारत! इन प्लेयर्स की खुलेगी किस्मत

0
Asia Cup 2023 में PAK के खिलाफ इस Playing XI के साथ उतर सकता है भारत! इन प्लेयर्स की खुलेगी किस्मत

[ad_1]

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इस महामुकाबले पर सारी दुनिया की नजर होगी. भारत को एशिया कप 2023 का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ जीत का भी. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी शहर के पल्लेकल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले में भारत अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा. आइए एक नजर डालते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा. 

ओपनिंग जोड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग के लिए शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा उतरेंगे. ये दोनों बल्लेबाज भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं. 

मिडिल ऑर्डर 

वहीं नंबर 3 के लिए विराट कोहली फिट हैं. जबकि चौथे नंबर के लिए कप्तान रोहित शर्मा जरूर ही स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को जगह देंगे. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर अगर इन बल्लेबाजों से सजा रहा तो निश्चित ही पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनेगा.

केएल राहुल होंगे विकेटकीपर 

मिडिल ऑर्डर में नंबर 5 के लिए टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का चयन होना तय है. वहीं इस टीम में दो ऑलराउंडरों के लिए हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा का नाम पक्का है. 

पांड्या और जडेजा होंगे ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा दोनों ही गेंदबाजी के अलावा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी बेहतरीन अंदाज से करते हैं. वहीं केएल राहुल से शानदार विकेटकीपर कोई है नहीं. जडेजा गेंद से भी मैच को पलट सकते हैं और हार्दिक एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं. 

ये होंगे तेज गेंदबाज 

तेज गेंदबाजों के लिए इस प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज को जगह दी जाएगी. जसप्रीत बुमराह के टीम में होने से अनुभव मिलता है. मोहम्मद सिराज के बारे में बात करें तो वो डेथ ओवर में सबसे तगड़े गेंदबाज हैं. टीम इंडिया के एकमात्र स्पिन गेंदबाज को लेकर कई खिलाड़ियों के बीच जंग रहेगी, लेकिन कुलदीप यादव को जगह देना ज्यादा सही रहेगा.

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की संभावित Playing XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here