Home Breaking News Rishikesh: एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप

Rishikesh: एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप

0
Rishikesh: एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप

[ad_1]

Rishikesh CBI files case against Eight including AIIMS professor in rigging in purchase of equipment

मुकदमा दर्ज
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


उपकरणों की खरीद में अनियमिता बरत एम्स ऋषिकेश को छह करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाने संबंधी मामले में सीबीआई ने सात नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एम्स का एक प्रोफेसर भी शामिल है। बुधवार को सीबीआई ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दी। ऋषिकेश में एम्स के प्रोफेसर समेत एक अन्य आरोपी के घर में भी दबिश दी गई। 

बीते 31 मार्च को एम्स ऋषिकेश सीबीआई व एसीबी की टीम यहां पहुंची थी। यहां उन्होंने एम्स अधिकारियों के साथ उपकरण खरीद प्रकरण की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि उपकरणों की खरीद में साजिश की गई। उपकरण खरीद समिति के संयोजक डा. बलराम जी उमर ने लोक सेवक के रूप में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर खरीद एजेंसी को लाभ पहुंचाया। इस खरीद में एम्स ऋषिकेश को 6.57 करोड़ की हानि हुई। 

Uttarakhand: छह सितंबर से हो सकता है विस का मानसून सत्र, 24 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक में होगा निर्णय

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here