Home Sports Shubman Gill: रोहित शर्मा या ईशान किशन, शुभमन गिल को किसके साथ पसंद है ओपनिंग?

Shubman Gill: रोहित शर्मा या ईशान किशन, शुभमन गिल को किसके साथ पसंद है ओपनिंग?

0
Shubman Gill: रोहित शर्मा या ईशान किशन, शुभमन गिल को किसके साथ पसंद है ओपनिंग?

[ad_1]

Shubman Gill Statement on Opening Partner : टीम इंडिया के स्टार शुभमन गिल ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है. वह तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल लेवल पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्हें भारत का भावी स्टार माना जा रहा है. पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले आगामी एशिया कप के लिए भी उन्हें टीम इंडिया में चुना गया है. इस बीच शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने ओपनिंग पार्टनर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बताया किसकी ओपनिंग जोड़ी है कामयाब

23 साल के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) का मानना है कि उनकी और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अलग-अलग बल्लेबाजी शैलियों के चलते उनकी ओपनिंग जोड़ी कामयाब रही है. भारतीय टीम एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में उतरेगी तो कामयाबी का दारोमदार बहुत हद तक इस जोड़ी पर रहेगा. गिल ओर रोहित ने वनडे में 9 मैचों में साथ खेलकर 685 रन बनाए हैं.

कप्तान रोहित पर दिया ये बयान

गिल ने ‘आईसीसी’ से कहा, ‘रोहित पावरप्ले में हवाई शॉट लगाना पसंद करते हैं जबकि मैं जगह तलाशकर चौके लगाता हूं. उन्हें छक्के जड़ना पसंद है. मुझे लगता है कि अलग-अलग शैली होने से ही यह जोड़ी कामयाब रही है.’ रोहित के साथ बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा कि कप्तान उन्हें अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की आजादी देते हैं. उन्होंने कहा, ‘उनके साथ पारी की शुरुआत करना शानदार है. खासकर जब यह पता हो कि पूरा फोकस उन पर रहेगा. वह दूसरे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की सहूलियत देते हैं.’

रोहित देते हैं पूरी आजादी

पंजाब से ताल्लुक रखने वाले इस खिलाड़ी ने आगे कहा, ‘कप्तान रोहित साथी खिलाड़ियों को पूरी आजादी देते हैं. वह दूसरे खिलाड़ियों को भी खुलकर खेलने की बात कहते हैं.’ बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप में 2 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी. ये मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. वहीं वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से अपना पहला मैच खेलना है. (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here